साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में छाई हुई हैं। उन्होंने कुछ हिट फिल्में भी दी हैं। इसी साल आई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस हिलाया तो मूवी सिकंदर सुपरफ्लॉप साबित हुई। इसी बीच आपको उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
रश्मिका मंदाना इन दिनों सबसे ज्यादा अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म थामा को लेकर चर्चा में हैं। मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनी इस मूवी को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की ये फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।
28
फिल्म द गर्लफ्रेंड
रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म द गर्लफ्रेंड इसी साल रिलीज होगी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर राहुल रवींद्रन हैं। इसमें रश्मिका के साथ धीक्षित शेट्टी लीड रोल में हैं। इस मूवी की रिलीज का इंतजार फैन्स बेताबी से कर रहे हैं।
38
फिल्म पुष्पा 3
डायरेक्टर सुकुमार और प्रोड्यूसर रवि शंकर की फिल्म पुष्पा 3: द रैम्पेज की घोषणा कुछ महीने हुई थी। फिल्म पर अभी मेकर्स काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। अल्लू अर्जुन के साथ वाली ये मूवी 2027 तक रिलीज होगी।
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म मायसा के डायरेक्टर रवींद्र पुल्ले है। हाल ही में फिल्म से रश्मिका का पहला लुक रिवील किया गया था, जो काफी डरावना था। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 2026 में रिलीज होगी।
58
फिल्म रेनबो
रश्मिका मंदाना की रेनबो एक रोमांटिक फंतासी फिल्म है। तमिल-तेलुगु में आने वाली इस मूवी के डायरेक्टर शांतारुबन है। ये फिल्म 2026 तक रिलीज हो सकती है। इसमें देव मोहन लीड रोल में हैं।
68
फिल्म एनिमल 2
डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी फिल्म एनिमल का सीक्वल एनिमल पार्क लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के लीड रोल में वाली इस फिल्म शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। मूवी 2027 में रिलीज होगी।
78
फिल्म कॉकटेल 2
रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल के सीक्वल कॉकटेल में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस मूवी में शाहिद कपूर और कृति सेनन भी है। बताया जा रहा है कि इसकी मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ये 2026 के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
रश्मिका मंदाना सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म AA22xA6 का भी हिस्सा है। डायरेक्टर एटली इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं। मूवी की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है। फिल्म 2027 तक रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।