
एंटरटेनमेंट डेस्क.कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा (Darshan Thoogudeepa) रेणुका स्वामी मर्डर केस (Renuka Swamy Murder Case) में फंसे हुए हैं। केस से जुड़ी ताजा जानकारियां हर दिन सामने आ रही हैं। इसी बीच कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि कत्ल केस में फंसे दर्शन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनपर पुलिस का शिकंजा और कस सकता है। खबरों की मानें तो रेणुका स्वामी हत्या मामले में गिरफ्तार दर्शन ने आखिरकार अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि दर्शन ने रेणुका स्वामी के शव को ठिकाने लगाने और उसका नाम केस में न आए इसके लिए 30 लाख रुपए एक अन्य आरोपी को दिए थे। हालांकि, कत्ल के मामले से बच निकलने के दर्शन के सारे हथकंडे फेल हो गए। बताया जा रहा है कि अब दर्शन के फॉर्महाउस पर भी पुलिस रेड मारने की प्लानिंग कर रही हैं।
रेणुका स्वामी के शव को डिस्पोज करने दिए 30 लाख
रेणुका स्वामी मर्डर केस में पुलिस को कुछ नए सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस की मानें तो दर्शन थुगुदीपा ने बताया कि उन्होंने रेणुका स्वामी के शव को ठिकाने लगाने और केस में उनका नाम न आए इसके लिए प्रदोष नाम के शख्स को 30 लाख रुपए दिए थे। हालांकि, पुलिस ने प्रदोष को धर दबोचा है और उसके घर से 30 लाख रुपए बरामद किए है। वहीं, रेणुका स्वामी को टॉर्चर करने के लिए इस्तेमाल की गई लाठी, लकड़ी के लट्ठे, इलेक्ट्रिक शॉक देने वाला डिवाइज, सीसीटीवी फुटेज वाले डीवीआर सहित कई सामान पुलिस को मिले हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन पर भी खून के दाग पाए गए। रेणुका स्वामी ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत चोटों, सदमा और ज्यादा खून बह जाने के कारण हुई है। पुलिस का कहना है कि विसरा के नमूनों को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया गया है।
रेणुका स्वामी मर्डर केस में 17 आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि रेणुका स्वामी मर्डर केस में अभी तक पुलिस ने कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा उनकी करीबी को-स्टार पवित्रा गौड़ा सहित 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस की गहन छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस अब दर्शन के मैसूर वाले फॉर्महाउस पर भी रेड मारकर वहां भी तलाशी लेगी।
ये भी पढ़ें...
देश के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में NO. 3 पर अक्षय तो 1-2 NO. पर कौन?
योग से इतनी FIT हो गई ये 10 एक्ट्रेसेस, उम्र सुन घूम जाएगा दिमाग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।