कब आएगा Kantara Chapter 1 का ट्रेलर, ऋतिक रोशन से क्यों जोड़ा जा रहा कनेक्शन?

Published : Sep 20, 2025, 05:27 PM IST
kantara chapter 1 hindi trailer date

सार

ऋषभ शेट्टी फिल्म कंतारा चैप्टर 1 को लेकर काफी समय से लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी आए दिन सामने आती रहती है। अब इसी मूवी के ट्रेलर को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बता दें कि मूवी का हिंदी ट्रेलर ऋतिक रोशन रिवील करेंगे।

कंतारा: चैप्टर 1 अपकमिंग कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। इसका निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है। ये 2022 में आई फिल्म कंतारा का प्रीक्वल है। इस मूवी में पहली फिल्म में दिखाई गई पौराणिक परंपरा को और गहराई से दिखाया जाएगा। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12.45 बजे रिलीज किया जाएगा। इसका हिंदी ट्रेलर ऋतिक रोशन रिवील करेंगे।

फिल्म कंतारा: चैप्टर 1 के बारे में

होम्बले फिल्म्स की कंतारा हिट होने के बाद इसके प्रीक्वल की घोषणा की गई। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। फिल्म का पहला लुक और टीजर 27 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। ऋषभ शेट्टी इसमें अलौकिक शक्तियों वाले एक नागा साधु की भूमिका निभा रहे हैं। मूवी का प्रचार पोस्टर कानी स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया है। वहीं, साउंडट्रैक और बैकग्राउंड स्कोर बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को आईमैक्स, 4DX और डी-बॉक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। फिल्म में ऋषभ के साथ जयराम, राकेश पुजारी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के डब वर्जन भी रिलीज किए जाएंगे, इनमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, अंग्रेजी, बंगाली और मलयालम शामिल हैं। इसका बजट 125 करोड़ है। वहीं, इसके डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स अमेजन प्राइम ने 125 करोड़ रुपए में हासिल कर लिए हैं। इस आंकडे़ को देखकर कहा जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत वसूल कर ली है।

ये भी पढ़ें... OTT पर महावतार नरसिम्हा का धमाल, रच डाला इतिहास- नेटफ्लिक्स पर इस मामले में NO.1

2022 में आई फिल्म कंतारा ने मचाया था धमाल

कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म कंतारा 2022 में रिलीज हुई। ये फिल्म बिना हो हल्ला के रिलीज हुई थी, लेकिन इसने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया था। इसके राइटर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी थे। इसका निर्माण विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फिल्म्स के तहत किया है। इसमें ऋषभ के साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार लीड रोल में थे। 148 मिनट की इस फिल्म को 14 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसने 450 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया इन पैनोरमा में प्रदर्शित किया गया था। जहां इसे सिल्वर पीकॉक स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला था। वहीं, ऋषभ शेट्टी को मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें... इस दिन आएगा पवन कल्याण की They Call Him OG का ट्रेलर, OTT रिलीज पर भी आया अपडेट

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?