पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी देखने के लिए फैन्स काफी क्रेजी हो रहे हैं। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच मूवी के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आया है। साथ ही ये जानकारी भी रिवील हुई है कि ये किस ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज भी कई बार टाली गई और अब इसकी फाइनल डेट सामने आ गई है। मूवी 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच फैन्स के लिए एक खुशखबरी और सामने आई है कि मूवी का ट्रेलर 21 सितंबर को सुबह 10.8 बजे रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ये गैंगस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें पवन कल्याण जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पवन कल्याण की फिल्म ओजी के बारे में

ओजी एक अपकमिंग तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म है, जिसके राइटर और डायरेक्टर सुजीत है। इसका निर्माण डीवीवी दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं। इनके साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, राव रमेश, श्रिया रेड्डी, अभिमन्यु सिंह, अजय घोष, सौरभ लोकेश भी हैं। इमरान इस फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। इस मूवी की घोषणा 2022 में की गई थी। इसकी शूटिंग 2023 में मुंबई में शुरू हुई थी। 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पवन कल्याण के राजनीतिक अभियान के कारण फिल्म की शूटिंग कई महीनों के लिए रुकी रही। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई। हालांकि, उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों के कारण शूटिंग फिर से रूक गई। कई महीनों बाद 14 मई 2025 को फिर काम शुरू हुआ और इसी साल जून में फिल्म पूरी हुई। इस फिल्म के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने विशेष टिकिट प्राइज के निर्धारण की मंजूरी दी है। एक सरकारी आदेश के तहत सिनेमाघरों को 25 सितंबर को रात 1 बजे एक विशेष शो आयोजित करने की अनुमति दी गई है, जिसके टिकिट की कीमत 1000 रुपए होगी। रिलीज के बाद पहले दस दिनों के लिए सिंगल स्क्रीन के लिए टिकिट की कीमत 125 रुपए और मल्टीप्लेक्स के लिए 150 रुपए होगी।

ये भी पढ़ें... 15 फ्लॉप के बाद 1 हिट को तरस रहे थे सलमान खान, डूबते करियर के लिए संजीवनी बनी ये फिल्म

किस ओटीटी पर रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म ओजी

पवन कल्याण की फिल्म ओजी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म अपने थिएटर रिलीज टाइम को पूरा करने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जाएगी। 123तेलुगु की रिपोर्ट की मानें तो इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। इसके अलावा स्टार मां ने सैटेलाइट राइट्स हासिल किए हैं, जिससे ये सुनिश्चित हो गया है कि फिल्म बाद में टेलीविजन पर भी दिखाई जाएगी। हालांकि, सौदा कितने में हुआ है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol इन 8 फिल्मों से करेंगे धमाका, 4 रिलीज होगी 2026 में-3 आएंगी 2027 में