- Home
- Entertainment
- बड़े पर्दे के बाद OTT पर छाई रवि तेजा की यह फिल्म, Netflix की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों में बनी नंबर-1
बड़े पर्दे के बाद OTT पर छाई रवि तेजा की यह फिल्म, Netflix की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों में बनी नंबर-1
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने Netflix पर दो हफ्तों में 68 लाख व्यूज हासिल किए हैं। फिल्म ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों में नंबर-1 बनी और अब 1.3 करोड़ के टॉप-10 आंकड़े की ओर बढ़ रही है। आइए बताते हैं, इस मूवी के बारे में डिटेल में।

रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ (Irumudi) ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज के महज दो हफ्तों में फिल्म को 68 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं, 21 से 27 सितंबर के बीच यह ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई।

दो हफ्तों में मिले 68 लाख व्यूज
‘इरुमुडी’ (Irumudi) ने 18 सितंबर को Netflix पर दस्तक दी थी। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों यानी 18 से 20 सितंबर के बीच 34 लाख व्यूज हासिल किए। इसके बाद 21 से 27 सितंबर के सात दिनों में भी फिल्म को 34 लाख व्यूज मिले। इस तरह दो हफ्तों के भीतर इसकी कुल व्यूअरशिप 68 लाख यानी 6.8 मिलियन हो गई। खास बात यह है कि दूसरे हफ्ते में 34 लाख व्यूज हासिल करने के साथ फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई।
‘कल्कि 2898 एडी’ के रिकॉर्ड से कितनी दूर?
अब ‘इरुमुडी’ (Irumudi) की नजर Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गई तेलुगु फिल्मों की ऑल-टाइम टॉप-10 लिस्ट पर है। Sacnilk के मुताबिक, जून 2026 तक की लाइफटाइम व्यूअरशिप लिस्ट में ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) के हिंदी वर्जन के करीब 1.3 करोड़ व्यूज हैं, जो टॉप-10 की आखिरी जगह पर है। वहीं ‘इरुमुडी’ के पास फिलहाल 68 लाख व्यूज हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को लगभग 62 लाख और व्यूज की जरूरत होगी।
‘इरुमुडी’ में क्या है खास?
शिव निर्वाणा के निर्देशन में बनी ‘इरुमुडी’ (Irumudi) एक पिता और बेटी की कहानी के साथ भावनात्मक और आध्यात्मिक पहलुओं को जोड़ती है। कहानी में एक परेशान अतीत वाला पिता अपनी बेटी की इच्छा पर 41 दिनों की अयप्पा दीक्षा लेता है। फिल्म में रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्रा अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्माण Mythri Movie Makers ने किया है। फिल्म का संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।
हनुमान अंश का 55वे दिन का कलेक्शन पढ़ें: 55वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, बॉक्स ऑफिस पर ₹410 करोड़ से चंद कदम दूर
कौन हैं रवि तेजा?
रवि तेजा तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें खास तौर पर उनकी एक्शन-कॉमेडी और मास एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘विक्रमार्कुडु’, ‘दुबई सीनू’, ‘वेंकी’, ‘क्रैक’ और ‘धमाका’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। ‘इरुमुडी’ ने उनके सिनेमाई करियर में भी एक खास मुकाम हासिल किया है और Sacnilk के अनुसार यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ग्रॉसर फिल्मों में शामिल है।
और पढ़ें: 'पेड्डी' से मालामाल हुईं जान्हवी कपूर, मिली इतनी मोटी रकम कि बन गई करियर की सबसे बड़ी फीस!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।