Peddi film Janhvi Kapoor remuneration: क्या जान्हवी कपूर ने 'पेद्दी' के लिए करियर की सबसे बड़ी फीस वसूली? क्या 'पेड्डी' के लिए मिली जान्हवी कपूर की करोड़ों की फीस ने तेलुगु इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क बना दिया? क्या 'देवरा' की सफलता के बाद उनकी डिमांड आसमान छू रही है? और क्या अब अल्लू अर्जुन व एटली की फिल्म में भी उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है?
राम चरण स्टारर 'पेड्डी' में अपने बोल्ड सीन को लेकर विवादों में रहीं जान्हवी कपूर अब इस फिल्म के लिए अपनी फीस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 'पेद्दी' के लिए अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा मेहनताना मिला है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए जान्हवी को उनकी पिछली साउथ मूवी 'देवरा' के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा रकम मिली है। लगातार तेलुगु फिल्मों में सफलता मिलने के बाद जाह्नवी की मार्केट वैल्यू तेजी से बढ़ी है। यही वजह है कि अब उन्हें साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मांग वाली एक्ट्रेसेस में गिना जा रहा है।

'पेड्डी' के लिए जान्हवी कपूर को मिली करियर की सबसे बड़ी फीस
बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, जाह्नवी कपूर को राम चरण के साथ फिल्म 'पेड्डी' में फीमेल लीड किरदार निभाने के लिए 8 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। बताया जा रहा है कि यह उनके फिल्मी करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है। सेट पर उनके पेशेवर रवैये की भी काफी तारीफ की जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर को जूनियर एनटीआर स्टारर 'देवरा पार्ट 1' के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए फीस मिली थी। ऐसे में 'पेड्डी' के लिए मिला 8 करोड़ रुपए का मेहनताना उनकी फीस में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इंडस्ट्री के जानकार इसे उनकी बढ़ती स्टार पावर का इशारा मान रहे हैं।
तेलुगु इंडस्ट्री में बढ़ी जान्हवी कपूर की डिमांड
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि 'देवरा' और 'पेड्डी' जैसी फिल्मों के बाद जाह्नवी कपूर को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सफलता का पर्याय माना जा रहा है। लगातार सफल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के कारण कई निर्माता और निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी कपूर की अगली बड़ी तेलुगु फिल्म निर्देशक एटली की 'राका' हो सकती है, जिसमें उनके साथ अल्लू अर्जुन नजर आ सकते हैं। इसके अलावा हिंदी सिनेमा में भी एक्ट्रेस के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उन्हें आने वाले समय में टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य के साथ फिल्म 'लग जा गले' में देखा जाएगा।
'पेड्डी' में जान्हवी कपूर के सीन्स पर मचा था बवाल
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के एंट्री और रोमांटिक सीन्स पर बवाल मचा था। इंटरनेट यूजर्स ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने जान्हवी को फिल्म में हाइपर सेक्शुअलाइज किया है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने माफ़ी मांगते हुए फिल्म से विवादित सीन हटाने का आश्वासन दिया था। बाद में उन्होंने यह दावा भी किया कि फिल्म से वे सीन हटा दिए गए। बात फिल्म के कलेक्शन की करें तो यह फिल्म 7 दिन में भारत में 187.25 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 271.33 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
