Published : Mar 14, 2023, 01:42 PM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 02:43 PM IST
SS Rajamouli Blockbuster Movies: एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत लिया है। रामामौली को कामयाबी की गारंटी माना जाता है। यही वजह है कि उन्होंने 22 साल के करियर में कुल 12 फिल्में की हैं, जिनमें से एक भी फ्लॉप नहीं हुई है।
राजामौली की 12वीं फिल्म RRR है, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। यह मूवी 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई। इसमें जूनियर NTR के अलावा रामचरण तेजा, अजय देवगन, आलिया भट्ट ने काम किया है।
212
राजामौली की 11वीं फिल्म बाहुबली का सेकेंड पार्ट बाहुबली द कन्क्लूजन है। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना जैसे कलाकार थे।
312
राजामौली की दसवीं फिल्म बाहुबली द बिगनिंग है। यह मूवी 10 जुलाई, 2015 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राणा दग्गुबती, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासेर नजर आए थे।
412
राजामौली की नौवीं मूवी ईगा है। यह फिल्म 6 जुलाई, 2012 को रिलीज हुई थी। इसमें सुदीप के अलावा नानी और समांथा रूथ प्रभु ने काम किया है।
512
राजामौली की आठवीं फिल्म मर्यादा रमन्ना है। यह मूवी 23 जुलाई, 2010 को रिलीज हुई थी। इसमें सुनील, सलोनी और नागिनीडू नजर आए थे।
612
राजामौली की सातवीं फिल्म मगधीरा है, जो कि 31 जुलाई, 2009 को रिलीज हुई थी। इसमें राम चरण तेजा के अलावा काजल अग्रवाल, देव गिल और श्रीहरि नजर आए थे।
712
राजामौली की छठी फिल्म यमदोंगा है। यह मूवी 15 अगस्त, 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म में जूनियर NTR के अलावा मोहन बाबू, प्रियामणि, ममता मोहनदास और ब्रह्मानंदम नजर आए थे।
812
उनकी पांचवी फिल्म विक्रमरकुडु है। यह फिल्म 23 जून, 2006 को रिलीज हुई थी। इसमें रवि तेजा के अलावा अनुष्का शेट्टी ने काम किया है।
912
राजामौली की चौथी फिल्म छत्रपति है। यह फिल्म 30 सितंबर, 2005 को रिलीज हुई थी। इसमें प्रभास के अलावा श्रिया सरन, शफी, भानुप्रिया और प्रदीप रावत नजर आए थे।
1012
राजामौली की तीसरी फिल्म साई है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2004 को रिलीज हुई थी। इसमें रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा के अलावा नितिन, शशांक और प्रदीप रावत ने काम किया है।
1112
राजामौली की दूसरी फिल्म सिमहाद्रि है। यह फिल्म 9 जुलाई, 2003 को रिलीज हुई थी। इसमें जूनियर NTR के अलावा भूमिका चावला, अंकिता और मुकेश ऋषि ने काम किया है।
1212
राजामौली ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म 'स्टूडेंट नंबर वन' से की थी। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के अलावा गजाला और राजीव कनकला ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।