Published : Mar 14, 2023, 12:50 PM ISTUpdated : Mar 14, 2023, 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडियन फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू.. को ऑस्कर मिला। दुनियाभर में इस गाने की चर्चा हो रही है और सभी बधाई दे रहे है। लेकिन इसी बीच जैकलीन फर्नांडिस के मेकअप आर्टिस्ट ने इस अवॉर्ड को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि खलबली मच गई है।
आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को मिले ऑस्कर के बाद आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक तक टीम को जीत की बधाई दे रहे है को जैकलीन फर्नांडीज के मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्तथिल ने इस जीत की आलोचना की है।
25
दरअसल, नाटू-नाटू के ऑस्कर मिलने के बाद शान मुत्तथिल ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इस अवॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आरआरआर के मेकर्स का मजाक उड़ाते हुए कमेंट भी किया। शान ने आरोप लगाया कि मेकर्स द्वारा गाने के लिए अवॉर्ड खरीदा गया है।
35
शान मुत्तथिल ने अपनी पोस्ट में लिखा- हाहाहाहा, यह बहुत मजेदार है। मैंने सोचा कि केवल भारत में ही पुरस्कार खरीदें जा सकते हैं। लेकिन अब ऑस्कर में भी। अगर हमारे पास पैसा हो तो क्या-क्या नहीं खरीदा जा सकता, ऑस्कर भी।
45
आपको बता दें कि कई मीडिया हाउस ने दीपिका पादुकोण का ऑस्कर में नाटू नाटू लाइव परफॉर्मेंस प्रेजेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। शान कते कमेंट को लेकर नेटिजन्स उनकी आलोचना कर रहे है, उन्होंने उन्हें एक प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की तुलना भारतीय पुरस्कार शो से करने के लिए फटकार भी लगाई।
55
बात आरआरआर की करें तो एसएस राजामौली की यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 1200 करोड़ रुपए का कमाई की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।