क्या सामंथा रुथ प्रभु ने पहले ही गुपचुप कर ली थी सगाई? ऐसे हुआ खुलासा

Published : Dec 02, 2025, 04:45 PM ISTUpdated : Dec 02, 2025, 04:49 PM IST
सामंथा रुथ प्रभु

सार

Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को डायरेक्टर राज निदिमोरु से कोयंबटूर में शादी कर ली है। उनकी 1.5 करोड़ की डायमंड रिंग चर्चा में है, जिसे वे पहले भी पहने दिखी थीं। इससे उनके पहले ही सगाई करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को डायरेक्टर राज निदिमोरु से कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। इन फोटोज को देखने के बाद फैंस की नजर उनकी इंगेजमेंट रिंग पर पड़ी। इस चमचमाती डायमंड रिंग को सामंथा पहले भी कई बार पहनी हुई नजर आ चुकी हैं।

कितने की है सामंथा की इंगेजमेंट रिंग?

दरअसल सामंथा की साल 2025 फरवरी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके हाथ में यही रिंग नजर आ रही थी। फरवरी के बाद, सामंथा को अक्सर अपने हाथ में वही अंगूठी पहने हुए देखा गया है, जो राज ने उनकी शादी के दौरान उनके हाथ में पहनाई थी। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि कपल ने पहले ही सगाई कर ली थी। सामंथा की रिंग में में पोर्ट्रेट-कट हीरा लगा है, जिसे एथेंस स्थित थियोडोरोस सावोपोलोस ने डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी यह रिंग 1.5 करोड़ रुपए की है।

ये भी पढ़ें..

समांथा रुथ प्रभु को इन 6 फिल्मों को रिजेक्ट करने का होगा खूब पछतावा, देखें लिस्ट

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की मूवी का क्रेज, इतने महंगे बिक रहे टिकिट

कौन हैं सामंथा के पति राज?

राज, आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रहने वाले हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद अमेरिका जाने का फैसला किया। इसके बाद वो अपने क्रिएटिव पार्टनर और दोस्त कृष्णा डी.के. के साथ राज डी2आर फिल्म्स के सह-संस्थापक बन गए। फिर दोनों की जोड़ी हिट हो गई। वहीं उनका पॉपुलर शो 'द फैमिली मैन' ने लोगों का दिल जीत लिया। सामंथा और राज की पहली मुलाकात भी 'द फैमिली मैन' की शूटिंग के दौरान ही हुई थी। फिर दोनों दोस्त बने और कुछ समय बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आपको बता दें सामंथा और राज दोनों की ही यह पहली शादी है। जहां सामंथा की पहली शादी नागा चैतन्य से 2017 में हुई थी। हालांकि, फिर कपल ने साल 2021 में तलाक की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। वहीं राज निदिमोरु ने साल 2015 में उन्होंने श्यामली दे से शादी की थी। हालांकि, कपल साल 2022 में अलग हो गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं The Raja Saab प्रभास की 7 हीरोइन, 5वीं को पहचानना मुश्किल
Thalapathy Vijay की जन नायगन ही नहीं ये 4 फिल्में भी रही विवादित, एक पर खूब मचा बवाल