- Home
- Entertainment
- South Cinema
- समांथा रुथ प्रभु को इन 6 फिल्मों को रिजेक्ट करने का होगा खूब पछतावा, देखें लिस्ट
समांथा रुथ प्रभु को इन 6 फिल्मों को रिजेक्ट करने का होगा खूब पछतावा, देखें लिस्ट
Samantha Ruth Prabhu Rejected Movies: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उन्होंने कई फिल्मों में काम करने से इनकार भी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में..

पुष्पा: द राइज
अल्लू अर्जुन की 'पुष्प: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु का रोल श्रीवल्ली को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और इसमें आइटम नंबर किया।
ब्रूस ली- द फाइटर
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रूस ली- द फाइटर' में राम चरण लीड रोल में थे। वहीं मेकर्स चाहते थे कि इसमें सामंथा फीमेल लीड के रोल में नजर आए थे। हालांकि, सामंथा ने बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म लीड रोल निभाया।
दशहरा
फिल्म 'दशहरा' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि सामंथा इसमें लीड रोल में नजर आएं। हालांकि, सामंथा ने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में सामंथा रुथ प्रभु को लीड रोल ऑफर किया था। हालांकि, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया।
यू टर्न
फिल्म 'यू टर्न' के हिंदी रीमेक के ऑफर को करने से सामंथा ने ठुकरा दिया था।
एनटीआर कथानायकुडु
फिल्म 'एनटीआर कथानायकुडु' के मेकर्स की पहली पसंद भी सामंथा थीं, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से इनकार कर दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

