सामंथा रुथ प्रभु के साथ रोमांस करते दिखे विजय देवरकोंडा, VIRAL वीडियो देख फैंस ने दी शादी करने की सलाह

Published : May 12, 2023, 04:52 PM IST
 Samantha Ruth Prabhu and Vijay Deverakonda

सार

विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुशी' का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सामंथा रुथ प्रभु के साथ हैंगआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। अब दोनों को यूं साथ देख फैंस उन्हें शादी करने की सलाह दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ के पॉपुलर एक्टर सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर तेलुगू फिल्म 'खुशी' इस साल रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के पहले गाने को रिलीज किया गया है। इस बीच अब फिल्म का BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस विजय और सामंथा की केमेस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ में हैंगआउट करते हुए नजर आए विजय-सामंथा

इस BTS वीडियो को विजय देवरकोंडा ने शेयर किया है। इसमें सामंथा और विजय को सेट पर हैंगआउट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर विजय ने लिखा, ‘खुशी कभी भी यह जाहिर करने का मौका नहीं गंवाती कि वह आपके लिए कितना मायने रखती ही। भले ही उसे हमेशा इसका एहसास न हो।’

 

फैंस दे रहे दोनों को शादी करने की सलाह

फैंस विजय और सामंथा के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। यहां तक कि कई फैंस ने उन्हें शादी तक करने की सलाह दे डाली है। जहां एक फैन ने लिखा, 'दोनों को साथ देखकर ऐसा लगता है कि वो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'मैं इस वीडियो को रिपीट मोड में देख रहा हूं। दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।'

1 सितंबर को रिलीज होगी विजय-सामंथा की फिल्म

विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'खुशी' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। यह फिल्म 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म दोनों एक्टर्स के लिए कई माइने में खास है। दरअसल विजय और समांथा की पिछले फिल्में सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं, इस वजह से इन दोनों सुपरस्टार को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

और पढ़ें…

1200 Cr कमाने वाली RRR के डायरेक्टर बनाएंगे 10 पार्ट में महाभारत, जानें कितना होगा इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर खर्च

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस