साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने मुंबई में खरीदा आलिशान घर! कीमत इतनी कि बन जाएगी 'कांतारा' जैसी फिल्म

Published : Feb 10, 2023, 12:33 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में अपना सपनों का घर खरीद लिया है। कम से कम रिपोर्ट्स का कहना तो यही है। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी सी फेसिंग अपार्टमेंट है, जो सामंथा ने हाल ही में खरीदा है।

PREV
17

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सामंथा रुथ प्रभु के इस नए अपार्टमेंट में तीन बेडरूम, एक हॉल एक एक किचन शामिल है।इस घर की कीमत इतनी है कि ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा' जैसी फिल्म बन जाएगी। 

27

बताया जा रहा है कि सामंथा ने इस 3 BHK अपार्टमेंट के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए की मोटी रकम चुकाई है। बता दें कि सुपरहिट कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का निर्माण लगभग 15-16 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था। 

37

हाल ही में सामंथा ने गगनचुंबी इमारत से ली गई अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे स्माइल करती नजर आ रही थीं। तस्वीर के कैप्शन में सामंथा ने लिखा था, "रोशनी का पता लगाएं।"

47

इसी तस्वीर के वायरल होने के बाद उनके द्वारा नए घर खरीदने की खबर मीडिया में वायरल हुई है। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। 

57

बता दें कि सामंथा साउथ इंडियन सिनेमा की ना केवल सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बताया जाता है कि सामंथा एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 

67

सामंथा रुथ प्रभु ने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' से हिंदी बेल्ट में डेब्यू किया है और बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए लगभग 4 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

77

सामंथा की अगली सीरीज 'सिटाडेल' है, जिसमें वरुण धवन लीड रोल हैं। इस सीरीज का निर्देशन राज निदिमोरू और कृष्णा डीके कर रहे हैं। राज एंड डीके ने हाल ही में सामंथा का लुक साझा किया था और लिखा था, “इस पावर हाउस के साथ एक बार फिर जुड़कर बेहद एक्साइटेड हूं। सिटाडेल की दुनिया में सामंथा रुथ प्रभु का स्वागत है।”

और पढ़ें…

'गॉड फादर' के फर्स्ट लुक में भोजपुरी सुपरस्टार को पहचान भी नहीं पा रहे लोग, पोस्टर देख बोले- बवाल

'भाभी जी घर पर हैं' की गोरी मैम सौम्य टंडन का डरावना अनुभव, बोलीं- मैं चिल्लाती रही, लेकिन…

अगले हफ्ते मालदीव में सगाई करेंगे प्रभास और कृति सेनन? जानिए 'बाहुबली' के एक्टर की टीम ने क्या कहा

शादी कर मुंबई लौटे सिद्धार्थ-कियारा, VIDEO में देखें पति-पत्नी के रूप में उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories