सामंथा रुथ प्रभु के लिए बीते 6 महीने क्यों रहे सबसे कठिन? बेक्र लेने से पहले एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट

Published : Jul 10, 2023, 10:29 AM ISTUpdated : Jul 10, 2023, 02:00 PM IST
samantha ruth prabhu

सार

सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वहीं इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर कुछ समय पहले एक चौंकाने वाली खबर आई थी कि वो जल्द ही एक्टिंग से ब्रेक लेने जा रही हैं। अब सामंथा ने सोशल मीडिया पर खुद की एक फोटो शेयर कर कुछ ऐसा लिखा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं। आपको बता दें सामंथा ने पिछले साल खुलासा किया था कि वो एक ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित हैं।

सामंथा ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

सांमथा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो पर्पल टॉप और छोटे बालों में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर कर लिखा, 'बीते छह महीने काफी मुश्किलों में गुजरे हैं। यह समय काफी लंबा और हार्ड रहा है। पर मैं अंत तक पहुंच चुकी हूं।'

अब सामंथा के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सामंथा को आखिर हुआ क्या हो गया है? वो इस तरह क्यों लिख रही हैं?

सामंथा अपनी हेल्थ पर करना चाहती हैं फोकस

कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि सामंथा लंबे ब्रेक पर जा रही है। वहीं ब्रेक पर जाने से पहले वो वेब सीरीज 'सिटाडेल' और तेलुगु फिल्म 'खुशी' की शूटिंग पूरी करेंगी। सर्बिया में वरुण धवन के साथ सिटाडेल का आखिरी शेड्यूल पूरा करने के बाद वह विजय देवरकोंडा के साथ खुशी की शूटिंग में बिजी हो जाएगी। इन दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करते बाद एक साल के लंबे ब्रेक पर चली जाएंगी और अपनी बीमारी मायोसिटिस के इलाज पर पूरी तरह से फोकस करेंगी। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि एक्ट्रेस ने जिन प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोड्यूसर्स से एडवांस फीस ली थी, उन्होंने प्रोड्यूसर को सारे पैसे लौटा दिए हैं।

और पढ़ें..

आखिर किसने मचा रखा है वरुण धवन की रियल लाइफ में 'बवाल', एक्टर ने सरेआम किया खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस