Published : Jul 22, 2023, 07:44 PM ISTUpdated : Jul 22, 2023, 07:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. महेश बाबू की बेटी सितारा का 20 जुलाई को 11वां बर्थडे था। इस खास मौके पर एक्टर ने बेटी और उनके दोस्तों के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी होस्ट की। अब इस पार्टी की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।
इन फोटोज को सितारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन फोटोज को देखकर साफ हो गया है कि सितारा का यह बर्थडे उनके लिए कितना खास रहा होगा।
26
सितारा का केक था सबसे खूबसूरत
इसके साथ ही सितारा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका हार्ट शेप का बर्थडे केक रखा हुआ नजर आ रहा है। इस केक में लिखा है कि बेबी 11 साल का हो गया।
36
भाई पर प्यार बरसाती दिखीं सितारा
वहीं सितारा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपने भाई को गले लगाए हुए नजर आ रही हैं। भाई-बहन का यह प्यार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
46
बेटी पर प्यार बरसाते दिखे महेश बाबू
इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि महेश और नम्रता ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी अपने घर पर ही होस्ट की थी। इस फोटो में महेश अपनी बेटी को अपने हाथों से केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
56
पूल पार्टी का लुफ्त उठाती नजर आईं सितारा
वहीं अगली फोटो में सितारा अपने दोस्तों के साथ पूल में एंजॉय कर रही हैं। इन फोटोज के जरिए फैंस को महेश बाबू का लग्जरी घर भी देखने को मिल रहा है।
66
फैंस लुटा रहे सितारा पर प्यार
इस फोटो में सितारा अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। अब सितारा की इन फोटोज को देखने के बाद फैंस इन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।