
इंडियन सिनेमा में इस समय सबसे ज्यादा जिस फिल्म का इंतजार है उनमें से एक है पुष्पा 2. अल्लू अर्जुन को टाइटल रोल में लेकर सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी. लेकिन काम पूरा होने में देरी के चलते अब यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इस बीच फिल्म के सेट पर एक स्पेशल गेस्ट पहुंचे जिसकी फोटो मेकर्स ने शेयर की है. तेलुगु सिनेमा को पैन इंडिया लेवल पर पहचान दिलाने वाले निर्देशक एसएस राजामौली फिल्म के सेट पर पहुंचे.
फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर की है. राजामौली के साथ फोटो में पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार भी नजर आ रहे हैं. दक्षिण भारत हो या उत्तर भारत, हर जगह फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. 2021 में रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट ने हिंदी में ही 200 करोड़ का बिजनेस किया था.
अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म में फहाद फाजिल विलेन के रोल में हैं. रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल में हैं. बताया जा रहा है कि दूसरे पार्ट में फहाद के किरदार को पहले पार्ट के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया गया है. कहानी लीक न हो इसलिए सुकुमार ने फिल्म के क्लाइमेक्स को सीक्रेट रखा है. सेट पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई थी. इतना ही नहीं फिल्म की स्क्रिप्ट भी कुछ खास लोगों को ही पढ़ने के लिए दी गई थी. तेलुगु मीडिया में यह खबरें आई थीं.
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।