तेलुगु एक्टर फिश वेंकट नहीं रहे, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जुट न सके 50 लाख

Published : Jul 19, 2025, 06:35 AM ISTUpdated : Jul 19, 2025, 08:54 AM IST
Fish Venkat

सार

53 साल की उम्र में प्रसिद्ध तेलुगु एक्टर फिश वेंकट की मौत हो गई। उनकी किडनी और लिवर फेल हो गई थी। वेंकट को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपए की जरूरत थी।

Fish Venkat Death: तेलुगु एक्टर फिश वेंकट नहीं रहे। 53 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। किडनी और लिवर फेल होने के बाद उनका निधन हो गया। बीमारी के चलते फिश वेंकट की हालत बहुत खराब हो गई थी। उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस पर रखा गया था। वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था। फिश वेंकट का असली नाम वेंकट राज था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

फिश वेंकट को थी किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत, नहीं हो पाया पैसे का इंतजाम

फिश वेंकट के परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इसके लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो सका। फिश वेंकट की हालत गंभीर होने पर उनकी बेटी ने पैसे की मदद को लेकर अपील की थी। बताया था कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए 50 लाख रुपए चाहिए, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो सका।

प्रभास की ओर से मदद की बात निकली फर्जी

वन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिश वेंकट की बेटी ने कहा, "पिताजी की हालत बहुत गंभीर है। वे आईसीयू में हैं। उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है। 50 लाख रुपए खर्च आएगा। प्रभास के सहायक ने हमें फोन किया और आर्थिक मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा कि जब उनका ट्रांसप्लांट हो जाए तो बता दें ताकि खर्चा पूरा किया जा सके।"

हालांकि कुछ दिनों बाद परिवार के एक सदस्य ने बताया कि प्रभास द्वारा मदद की पेशकश किए जाने की बात सही नहीं है। सुमन टीवी को उन्होंने बताया, "ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम हर कॉल का जवाब दे रहे हैं ताकि देख सकें कि क्या कोई हमारी मदद कर सकता है। एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया था। खुद को प्रभास अन्ना का असिस्टेंट बताया था। इसके बाद हमें पता चला कि वह फर्जी आदमी है। हमें अभी तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।"

यह भी पढ़ें- नहीं रहे साउथ एक्टर-डायरेक्टर वेलु प्रभाकरन, 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कौन थे फिश वेंकट?

फिश वेंकट का जन्म 1971 को हुआ था। वह अपनी कॉमेडी रोल के चलते प्रसिद्ध हुए थे। उन्होंने बनी, अधर्स और धी जैसी फिल्मों से तेलुगु फिल्म उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई। उन्हें हाल ही में थ्रिलर फिल्म कॉफी विद ए किलर में देखा गया था। उन्होंने मां विन्था गाधा विनुमा और डीजे टिल्लू में सिद्धु जोनालागड्डा के साथ काम किया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ