थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म से जुड़े ताजा अपडेट आए दिन सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म की ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइम रिवील हुआ है। विजय ने खुद पोस्ट शेयर कर डिटेल बताई है। फिल्म के डायरेक्टर एच विनोथ हैं।
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट में विजय ने एक्टिंग छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान वे काफी इमोशनल भी नजर आए थे।
26
फिल्म जन नायगन का ट्रेलर
थलापति विजय की फिल्म जन नायगन के ट्रेलर रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। विजय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि मूवी का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ट्रेलर 3 जनवरी को शाम 6.45 बजे रिवील होगा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- एक आखिरी ट्रेलर। इस पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
विजय की फिल्म जन नायकन एक तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके डायरेक्टर एच विनोथ हैं। इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण, जगदीश पलानीसामी, लोहित एनके हैं।
46
फिल्म जन नायगन की स्टार कास्ट
फिल्म जन नायगन में विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल के साथ मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, सुनील, मोनिशा ब्लेसी, बाबा भास्कर, तीजय अरूणासलम, श्रीनाथ, इरफान जैनी भी हैं। 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही इस मूवी का बजट 300 करोड़ हैं।
56
थलापति विजय का करियर
विजय ने तमिल फिल्म वेट्री (1984) से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। उन्होंने 6 फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उन्होंने 18 साल की उम्र में फिल्म नालैया थीरपु (1992) में लीड रोल प्ले किया था।
66
विजय की फिल्में
विजय ने पूव उनाक्कागा (1996), लव टुडे (1997), कधालुक्कु मरियाधई (1997), थुल्लाथा मनामुम थुल्लम (1999), शिवकाशी (2005), पोक्किरी (2007), कैथी (2014), पुली (2015), थैरी (2016), मर्सेल (2017), मास्टर (2021), बीस्ट (2022), वरिसु (2023), सिंह (2023) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।