साउथ स्टार थलापति विजय फिल्म जन नायगन की वजह से चर्चा में हैं। मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी। ये उनके करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वे पॉलिटिक्स में चले जाएंगे।
थलापति विजय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। अब उनकी लास्ट फिल्म जन नायगन रिलीज हो रही है। इसी मौके पर आपको उनकी आखिरी 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल बताने जा रहे हैं। बता दें इन पांचों का कुल कलेक्शन 1968 करोड़ है, जिससे धुरंधर जैसी 14 फिल्में बनाई जा सकती हैं।
26
फिल्म मास्टर
विजय की मास्टर 2021 में रिलीज हुई एक तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था और एस जेवियर ब्रिटो ने एक्सबी फिल्म क्रिएटर्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूसर किया था। फिल्म में विजय के साथ विजय सेतुपति, मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, अर्जुन दास, शांतनु भाग्यराज और गौरी जी किशन लीड रोल में थे। 135 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बीस्ट 2022 में रिलीज हुई एक तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। इसका निर्माण कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया था। फिल्म में विजय और पूजा हेगड़े के साथ सेल्वाराघवन, शाजी चेन, वीटीवी गणेश, अंकुर विकल, अपर्णा दास, सतीश कृष्णन, शाइन टॉम चाको, योगी बाबू और रेडिन किंग्सले भी हैं। 150 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 300 करोड़ कमाए थे।
46
फिल्म वारिसु
2023 में आई वारिसु एक तमिल फैमिली एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली ने किया था। उन्होंने हरि, आशीषोर सोलोमन और विवेक वेलमुरुगन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी थी। फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरिश ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स और पीवीपी सिनेमा के बैनर तले किया था। फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना, आर सरथकुमार, शाम, प्रभु, प्रकाश राज, श्रीकांत, जयसुधा, संगीता, योगी बाबू, गणेश वेंकटरामन भी हैं। 280 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 293 करोड़ का कारोबार किया था।
56
फिल्म लियो
लियो 2023 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके डायरेक्टर लोकेश कनगराज है। सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित ये लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी। लियो में विजय के साथ संजय दत्त, अर्जुन, तृषा, गौतम वासुदेव मेनन, मैस्किन, मैडोना सेबेस्टियन, जॉर्ज मैरियन, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद और मैथ्यू थॉमस भी थे। 400 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 615 करोड़ का बिजनेस किया था।
66
फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 2024 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया थी और एजीएस एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म में विजय डबल रोल में थे। उनके साथ प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, अजमल अमीर, वैभव, योगी बाबू, मीनाक्षी चौधरी भी थे। 400 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 460 करोड़ का बिजनेस किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।