साउथ सुपरस्टार थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर जमकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट ग्रैंड लेवल पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में विजय ने अपने एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान किया था और इमोशनल हो गए थे।
थलापति विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायगन 9 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर एच विनोथ की इस मूवी को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसका ट्रेलर 3 जनवरी 2026 को आ रहा है। अपनी आखिरी के लिए विजय ने कितनी फीस ली है और बाकी स्टार्स को कितनी रकम मिली, आइए जानते हैं…
27
थलापति विजय
फिल्म जन नायगन में थलापति विजय लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये उनकी आखिरी फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी आखिरी में काम करने विजय ने 150 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। बता दें कि इस मूवी के बाद विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में अपना करियर बनाएंगे।
फिल्म जन नायगन में पूजा हेगड़े लीड एक्ट्रेस हैं। इस मूवी में काम करने पूजा को 6 करोड़ रुपए फीस मिली है। आपको बता दें कि पूजा ने विजय के साथ इसके पहले फिल्म बीस्ट में काम किया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
47
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने जब से विलेन का रोल प्ले करना शुरू किया है, वे इंडस्ट्री पर छा गए हैं। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन में भी वे विलेन का रोल कर रहे हैं। इस मूवी में काम करने बॉबी को 10 करोड़ रुपए फीस मिली है।
57
प्रकाश राज
प्रकाश राज साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। वे भी थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन में नजर आएंगे। मूवी में काम करने उन्हें 5 करोड़ रुपए फीस मिली हैं।
67
प्रियामणि
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक प्रियामणि भी जन नायगन में खास किरदार निभाती दिखाई देगी। इस फिल्म में काम करने उन्होंने 3 करोड़ फीस चार्ज की है। बता दें कि वे विजय के साथ पहले भी कई मूवीज में काम कर चुकी हैं।
77
ममिता बैजू
24 साल की ममिता बैजू का करियर ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उन्होंने हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। वे भी फिल्म जन नायगन का हिस्सा है। इस फिल्म में काम करने उन्हें 2 करोड़ फीस मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।