B. Saroja Devi Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी, 87 की उम्र में निधन

Published : Jul 14, 2025, 10:32 AM ISTUpdated : Jul 14, 2025, 11:16 AM IST
B Saroja Devi Passed Away

सार

तमिल सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 7 दशक लंबे करियर में 200 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया।

तमिल फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस बी. सरोजा देवी का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु में मल्लेश्वरम स्थित घर में वे अचानक बेहोश गईं। घर वाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैंगलोर सरोजा देवी तमिल सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस थीं, जिन्हें 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 7 दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था और बतौर एक्ट्रेस सिर्फ तमिल ही नहीं, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। पूरे करियर में उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग, उनके फैन्स और फैमिली मेंबर्स शोक में डूब गए हैं। बी. सरोजा देवी की शादी 1967 में श्री हर्षा से हुई थी, जो पेशे से इंजीनियर थे। 1986 में उनके पति का निधन हो गया था।

कौन थीं बी. सरोजा देवी?

बी. सरोजा देवी का जन्म 7 जनवरी 1938 को बेंगलुरु में हुआ था। वोक्कालिगा फैमिली में पैदा हुईं सरोजा देवी के पिता भैरप्पा पुलिस ऑफिसर थे, जबकि उनकी मान रूद्रम्मा हाउसवाइफ थीं। वे अपने पैरेंट्स की चौथी बेटी थीं। बताया जाता है कि उनके पिता ने उन्हें डांस सीखने के लिए कहा था और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया था। दूसरी ओर उनकी मां बेहद सख्त थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उन्होंने अपनी बेटी को स्विमसूट और स्लीवलेस ब्लाउज ना पहनने की हिदायत दी थी। उन्होंने अपनी मां की इस सलाह का जिंदगीभर पालन किया। बताया जाता है कि 13 साल की उम्र में जब वे एक स्टेज फंक्शन में गाना गा रही थीं, तब उन्हें बी. आर. कृष्णमूर्ति ने फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था।

कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं बी. सरोजा देवी

बी. सरोजा देवी कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार थीं। उन्हें बड़ा ब्रेक कन्नड़ की फिल्म 'महाकवि कालिदास' से मिला था, जो 1955 में रिलीज हुई थी। इस नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था। 1956 में रिलीज हुई 'Thirumanam' से उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। 1957 में आई 'Panduranga Mahatyam' उनकी पहली तेलुगु फिल्म थी। 1959 में आई 'पैगाम' से बी. सरोजा देवी ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। 1955 से 1984 के बीच 29 साल में बी. सरोजा देवी ने लगातार 161 फ़िल्में की थीं। जबकि पूरे करियर में उनकी फिल्मों की संख्या 200 से ज्यादा रही। 2019 में आखिरी बार उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'Natasaarvabhowm' में कैमियो किया था। 2020 वे उन्हें कलर्स तमिल के रियलिटी शो 'Kodeeswari' में पार्टिसिपेंट के तौर पर देखा गया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ