Ranabaali OTT: रश्मिका-विजय की शादी के बाद पहली फिल्म इस ओटीटी पर मचाएगी तहलका
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने 26 फरवरी को 2 रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद दोनों की साथ में पहली फिल्म राणाबाली रिलीज होगी। इसका पहला गाना भी रिलीज हो चुका है। वहीं, मूवी की ओटीटी रिलीज अपडेट रिवील हुई है।

विजय-रश्मिका की फिल्म राणाबाली
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद से लाइमलाइट में हैं। कपल अब अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबाली को लेकर सुर्खियों में हैं। मूवी के डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन है।
कब रिलीज होगी फिल्म राणाबाली
डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन की फिल्म राणाबाली इसी साल 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को एक साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की Haiwaan का तूफान, रिलीज से पहले वसूला 70% बजट- इस साउथ फिल्म का है रीमेक
फिल्म राणाबाली OTT रिलीज अपडेट
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली के सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम होने की डिटेल भी सामने आ गई है। ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिलहाल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
फिल्म राणाबाली के बारे में
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म राणाबाली 19वीं सदी के भारत में घटित ऐतिहासिक घटनाओं से इन्पायर्ड है। राहुल सांकृत्यायन को प्रमोद तम्मीनेनी ने लिखा है। इसमें अजय-अतुल ने मिलकर म्यूजिक दिया है। इसका निर्माण मैत्री मूवी के बैनर तले किया गया है।
कितनी फिल्मों में साथ दिखे विजय-रश्मिका
आपको बता दें कि फिल्म राणाबाली से पहले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो फिल्मों में साथ नजर आए। ये मूवी हैं गीता गोविंदम और डियर कामरेड। इसमें गीता गोविंदम तो ब्लॉकबस्टर रही लेकिन डियर कामरेड डिजास्टर रही।
ये भी पढ़ें... Women’s Day Special: साउथ की 7 धुरंधर हसीनाएं, 18 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तूफान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।