
विजय देवरकोंडा की मोस्ट अवैटेड फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। खुद तेलुगु स्टार ने सोमवार रात इस बात का ऐलान किया है। 'किंगडम' तेलुगु सिनेमा की क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म की ना केवल शूटिंग पूरी हो चुकी है, बल्कि पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा होने के बाद यह रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का अनाउंसमेंट दो साल पहले हुआ था और रिपोर्ट्स की मानें तो पहले कई बार इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। लेकिन अब फाइनली यह थिएटर्स में दस्तक के लिए तैयार है।
विजय देवरकोंडा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर 'किंगडम' का टीजर शेयर किया है और इसकी रिलीज डेट का ऐलान करते हुए लिखा है, "किंगडम 31 जुलाई। वर्ल्डवाइड। आइए हम अपनी किस्मत का ताला खोलें। गौतम तुन्नानुरी जो कहानी लेकर आए हैं, वह अनिरुद्ध रविचंदर के जीनियस स्कोर के साथ एक नॉवेल की तरह सामने आती है।" अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने प्रोड्यूसर नागा वामसी को भी टैग किया है।
'किंगडम' के टीजर में विजय देवरकोंडा पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिख रहे हैं। हालांकि, अगले ही फ्रेम में उनका लुक खूंखार दिखाई दे रहा है। टीजर में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा को डबल रोल में देखा जाएगा। दोनों किरदारों का आपस में क्या कनेक्शन है? यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ़ हो पाएगा।
'किंगडम' में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव और कौशिक मेहता की भी अहम् भूमिका होगी। फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को 31 जुलाई जो तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी के डब्ड वर्जन के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टाइटल टीजर इसी साल 12 फ़रवरी को रिलीज किया गया था। इसके तेलुगु टीजर के बैकग्राउंड में जूओनियर एनटीआर की आवाज़ सुनाई दी थी। जबकि तमिल और हिंदी फिल्म के लिए क्रमशः सूर्या और रणबीर कपूर ने अपनी आवाज़ दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।