एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' इंडियन सिनेमा में इतिहास रचने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म के 25 मिनट के एक सीन पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पढ़ें 'वाराणसी' पर पूरी अपडेट...
'वाराणसी' का 25 मिनट का 'त्रेता युग' सीक्वेंस चर्चा में
‘Varanasi’ का सबसे चर्चित हिस्सा 25 मिनट का त्रेता युग एपिसोड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक हिस्से पर 250 से 300 करोड़ रुपए तक खर्च किए जा रहे हैं। इसमें भगवान राम के युग को भव्य पैमाने पर दोबारा जीवंत किया जाएगा।
25
'वाराणसी' के हाई-एंड VFX और CGI पर हो रहा भारी खर्च
'वाराणसी' की त्रेता युग सीक्वेंस में हजारों CGI (Computer-Generated Imagery) शॉट्स होंगे। हर एक शॉट पर लाखों से करोड़ों रुपए तक का खर्च बताया जा रहा है। मोशन कैप्चर, क्राउड सिमुलेशन और एडवांस स्पेशल इफेक्ट्स टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है ताकि दृश्य आर्टिफिशल ना लगें।
35
'वाराणसी' की सीकेंस की प्रामाणिकता के लिए हो रही गहरी रिसर्च
माइथोलॉजिकल सब्जेक्ट होने की वजह से फिल्म में गहने, हथियार, वास्तुकला और पोशाक तक पर गहरी रिसर्च की जा रही है। दिव्य अस्त्र-शस्त्र और विशाल वॉर सीन्स को इंटरनेशनल लेवल की क्वालिटी में तैयार किया जा रहा है।
45
'वाराणसी' का कुल बजट कितना?
रिपोर्ट्स में फिल्म का प्रोडक्शन बजट लगभग 1300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जबकि प्रमोशन पर 200 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। शूटिंग जॉर्जिया समेत कई इंटरनेशनल लोकेशंस पर हो रही है और इसमें विदेशी स्टंट टीम और लाइव ऑर्केस्ट्रा शामिल है।
55
कब रिलीज होगी एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी'?
'वाराणसी' 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इसे पैन-इंडिया और इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। राजामौली के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इंडस्ट्री को उम्मीद है कि ‘Varanasi’ इंडियन सिनेमा में नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की भी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।