सनी देओल-आमिर खान 25 साल पहले एक ही तारीख को भिड़े, पर किसका रहा BO पर कब्जा?

Published : Jun 15, 2026, 01:08 PM IST

Sunny Deol V/S Aamir Khan: 25 साल पहले सनी देओल और आमिर खान की कौन-सी दो फिल्मों के बीच टक्कर हुई थी? दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसे परफॉर्मेंस रहा था? दोनों फिल्मों में किसने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की थी? 

PREV
15
सनी देओल-आमिर खान की टक्कर

25 साल पहले यानी 15 जून 2001 को सनी देओल और आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर भिड़त हुई थी। बता दें कि दोनों स्टार्स की फिल्म गदर एक प्रेम कथा और लगान एक साथ रिलीज हुईं थी। हालांकि, दोनों ही फिल्मों का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला था। आइए, जानते हैं किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की।

25
सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा

डायरेक्टर अनिल शर्मा और सनी देओल की पीरियड ड्रामा एक्शन रोमांटिक फिल्म गदर एक प्रेमकथा की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि ये फिल्म 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकड्राफ पर बेस्ड थी। 

35
गदर एक प्रेमकथा का बजट और कलेक्शन

फिल्म गदर एक प्रेमकथा में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, अमरीश पुरी लीड रोल में थे। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म को 18.5 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और 133 करोड़ का बिजनेस किया था।

45
आमिर खान की फिल्म लगान

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान में आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव, प्रदीप रावत, दया शंकर पांडे, यशपाल शर्मा आदि थे। मूवी में कुछ इंग्लिश स्टार्स ने भी काम किया था। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

55
फिल्म लगान का बजट और कलेक्शन

आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म लगान को 25 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने 65.97 करोड़ का कारोबार किया था। बता दें कि सनी देओल की गदर, आमिर खान की लगान पर भारी पड़ गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories