कौन सा है वो नाटक जिसपर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', क्यों पाकिस्तान में बैन हुआ था प्ले?

Published : Jun 18, 2026, 02:51 PM ISTUpdated : Jun 18, 2026, 02:53 PM IST
sunny deol batwara 1947 based on jis lahore nai dekhya o jamyai nai play movie release date star cast budget

सार

Sunny Deol Film Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 किस नाटक पर आधारित है? फिल्म बटवारा 1947 के डायरेक्टर कौन है और कब रिलीज हो रही है? फिल्म बटवारा 1947 में सनी देओल के साथ कितने स्टार्स काम कर रहे हैं?

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बुधवार को जहां फिल्म की स्टारकास्ट का पहला लुक शेयर किया गया था, वहीं गुरुवार को मूवी का टीजर जारी किया गया। टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया है। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी है। फिल्म में बटवारे की कहानी देखने को मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म एक पॉपुलर नाटक पर बेस्ड है। आइए, जानते हैं वो कौन सा नाटक है, जिसकी कहानी सनी की फिल्म में देखने मिलेगी और इसके राइटर कौन हैं...

सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 किस नाटक पर बेस्ड है

सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म Batwara 1947 का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया। सनी ने मूवी का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने टीजर वीडियो शेयर कर लिखा- जब बटवारे ने लोगों के बीच लकीरें खींचीं, तो उन्होंने डर के बजाए हिम्मत को चुना। इस बटवारा दिवस, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में #Batwara1947 देखें। @azmishabana18 @realpz @alifazal9 @imkarandeol. मूवी टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैन्स फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि ये फिल्म मशहूर राइटर असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई पर बेस्ड है। वजाहत ने ये नाटक 1989 में विभाजन की त्रासदी को ध्यान में रखते हुए लिखा था। नाटक की कहानी एक बुजुर्ग पंजाबी हिंदू महिला की है, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद अपना लाहौर का घर छोड़ने से मना कर देती है और फिर जो होता है, वो काफी चौंकाने वाला होता है, जिसे आप फिल्म में देखेंगे। फिल्म में सनी के साथ प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, करन देओल, अभिमन्यु सिंह, अली फजल, कनिका कपूर लीड रोल में हैं।

 

पाकिस्तान में क्यों बैन हुआ नाटक जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले राइटर असगर वजाहत ने नाटक जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई लिखा था। हालांकि, इस नाटक को पाकिस्तान में बैन किया गया था। बता दें कि असगर वजाहत ने सालों पहले बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पाकिस्तान की पुलिस और प्रशासन ने गलतफहमी और डर के कारण इस नाटक को बैन कर दिया था। इसके बावजूद इसका मंचन लाहौर, कराची, न्यूयॉर्क, दुबई और भारत कई सिटीज और विदेशों में किया गया। आपको बता दें कि 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म बटवारा 1947 का पहले नाम लाहौर 1947 रखा गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस पीरियड ड्रामा फिल्म को 100 से 150 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'काम चाहिए तो कपड़े उतारो, साथ सोओ', इन 7 TV एक्ट्रेस से की गई थी ऐसी गंदी डिमांड!
Batwara 1947 Teaser: सनी देओल का दिखा 'ग़दर' वाला दम, 1.05 मि. के टीजर में एक डायलॉग से लूटी महफ़िल