
सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उनकी कुछ महत्वाकांक्षी फिल्में ऐसी भी रहीं जो कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकीं। इनमें कुछ फिल्मों की सिर्फ घोषणा हुई, कुछ की शूटिंग शुरू होने के बाद रुक गई, जबकि कई बड़े डायरेक्टरों और सितारों के साथ बनने वाली परियोजनाएं बीच रास्ते में ही ठंडे बस्ते में चली गईं। आइए जानते हैं सनी देओल की ऐसी ही 10 अनरिलीज़ और अधूरी फिल्मों के बारे में, जिनकी चर्चा आज भी होती है।
सनी देओल इस फिल्म में सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर भी थे। फिल्म के लिए शिल्पा शेट्टी को कास्ट किया गया था। हालांकि बाद में शिल्पा ने निजी जिंदगी को प्राथमिकता देते हुए शादी कर ली और फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। सनी देओल ने 2011 में कहा था कि फिल्म बंद नहीं हुई है और जल्द शूटिंग शुरू होगी, लेकिन उसके बाद इस प्रोजेक्ट पर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई।
गुड्डू धनोआ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को राजू कोठारी और ललित कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे। सनी देओल लीड रोल में थे, लेकिन निर्माण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और फिल्म रद्द हो गई।
मेहुल कुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सनी देओल और रवीना टंडन की जोड़ी नजर आने वाली थी। हालांकि अज्ञात कारणों से फिल्म बीच में ही बंद कर दी गई।
गुड्डू धनोआ ने इसे सनी देओल के साथ हॉरर फिल्म के रूप में शुरू किया था। बाद में यह प्रोजेक्ट रुक गया। इसके बाद इसी नाम से एक अलग फिल्म बनी, जिसमें सोनू सूद और नेहा धूपिया लीड रोल में थे।
के.सी. बोकाड़िया निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के साथ रेखा, अरशद वारसी, शक्ति कपूर, मुकेश ऋषि और असरानी जैसे कलाकार थे। मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी।
यश चोपड़ा ने दिलीप कुमार, सनी देओल और अनिल कपूर को लेकर बड़े बजट की फिल्म प्लान की थी। बताया जाता है कि यह प्रोजेक्ट 'मशाल' से पहले घोषित हुआ था, लेकिन किसी वजह से निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
पहलाज निहलानी इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे और ऐश्वर्या राय सनी देओल के साथ नजर आने वाली थीं। इसमें सनी देओल डबल रोल (एक इंडियन और एक पाकिस्तानी आतंकवादी) में नज़र आने वाले थे, जब यह ऐश्वर्या की डेब्यू फिल्म होने वाली थी। फिल्म बंद होने के बाद 'इंडियन' टाइटल सनी देओल के पास रहा और बाद में इसी नाम से दूसरी फिल्म 2001 में रिलीज हुई।
इस फिल्म में सनी देओल के साथ बॉबी देओल, डिंपल कपाड़िया और सोनाली बेंद्रे अहम भूमिकाओं में थे। संगीत सिवान निर्देशन करने वाले थे और सनी देओल इसे प्रोड्यूस भी करने वाले थे, लेकिन फिल्म आगे नहीं बढ़ी।
मनमोहन सिंह की इस फिल्म में सनी देओल और श्रीदेवी को कास्ट किया गया था। यह हॉलीवुड फिल्म 'Robin Hood: Men in Tights' से प्रेरित थी। बाद में समान विषय पर दूसरी फिल्म बनने की जानकारी मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया।
इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी देओल, संजय दत्त, संगीता बिजलानी, मंदाकिनी और सोनम जैसे कलाकार थे। पवन अरोड़ा इसका निर्देशन करने वाले थे, लेकिन यह फिल्म फ्लोर पर ही नहीं जा सकी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।