यश का असली नाम जानते हैं क्या? जानिए 'रामायण' के रावण और 'टॉक्सिक' हीरो के नाम की दिलचस्प कहानी

Published : Aug 19, 2026, 11:10 AM IST
Yash

सार

Yash Full Name: KGF फेम यश की बैक टू बैक दो फिल्में 'रामायण' और 'टॉक्सिक' आने वाली हैं। लेकिन क्या आप उनका असली और पूरा नाम जानते हैं। जानिए उनके यश बनने की कहानी।

Yash Real Name: कन्नड़ सिनेमा से निकलकर पूरे देश के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। एक तरफ उनकी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic) के टीजर ने इंटरनेट पर आग लगा रखी है, तो दूसरी तरफ डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में उनके 'रावण' लुक ने फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है। हाल ही में टीवी शो 'आप की अदालत' में यश ने अपने स्ट्रगल से लेकर पैन-इंडिया स्टार बनने तक पर इतनी बेबाकी से बात की कि हर कोई उनका मुरीद हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन पर 'रॉकी भाई' बनकर हर किसी के चहेते बनने वाले यश का असली और पूरा नाम क्या है? आइए जानते हैं उनके नाम की कहानी...

KGF फेम यश का पूरा नाम क्या है?

8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के हासन जिले के भुवनहल्ली गांव में जन्मे यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। बचपन में उनके ननिहाल वालों के प्यार से उन्हें यशवंत बुलाते थे। ज्योतिष के हिसाब से उनका नाम 'य' अक्षर से होना चाहिए था। इसलिए ये दोनों नाम रखे गए थे। बाद में फिल्मों में आने के लिए उन्होंने इसी नाम को शॉर्ट करके 'यश' कर लिया, ताकि यह बोलने और याद रखने में आसान हो।

यश की फैमिली में कौन क्या करता है?

आज यश करोड़ों की कारों में घूमते हैं, लेकिन उनके पिता अरुण कुमार ने सालों तक कर्नाटक रोडवेज (KSRTC) और बेंगलुरु बस सर्विस (BMTC) में ड्राइवर की नौकरी की। उनकी मां पुष्पा एक हाउसवाइफ थीं। यश की एक छोटी बहन नंदिनी भी हैं। बचपन में यश ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक छोटी सी किराने की दुकान भी संभाली थी। यश को बचपन से ही एक्टिंग का चस्का था। स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा ध्यान डांस और नाटकों में रहता था। 10वीं के बाद ही वो एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन पेरेंट्स की जिद पर उन्हें 12वीं तक पढ़ाई करनी पड़ी।

यश थियेटर से कैसे जुड़े, कैसे बदली उनकी लाइफ?

साल 2003 में 16 साल के यश जेब में सिर्फ 300 रुपए लेकर अपने सपनों के शहर बेंगलुरु पहुंचे। शुरुआत में एक फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिला, लेकिन वो फिल्म 2 दिन में ही बंद हो गई। यश ने हार नहीं मानी और मशहूर 'बेनका थिएटर ग्रुप' से जुड़ गए। यहां उन्हें बैकस्टेज काम करने के रोज 50 रुपए मिलते थे। उन्होंने वहां चाय पिलाई, सेट बनाए और फर्श तक साफ किया। 2022 के एक इंटरव्यू में यश ने खुद बताया था कि कॉलेज के दिनों में उन्हें लगता था कि वो बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन थिएटर के फर्श साफ करने के अनुभव ने उनके अंदर के सारे घमंड को तोड़ दिया और उन्हें जमीन से जुड़ना सिखाया।

KGF एक्टर कैसे बने पैन-इंडिया स्टार

2013 से 2017 के बीच यश ने कन्नड़ फिल्मों में अपनी मास हीरो वाली इमेज बना ली थी। लेकिन असली तहलका मचा 2018 में, जब 'KGF: चैप्टर 1' रिलीज हुई। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपए छापे और कन्नड़ सिनेमा को नया मुकाम दिया। इसके बाद 2022 में KGF 2 आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला डाला। इसने वर्ल्डवाइड करीब 1,250 करोड़ रुपए कमाए। सिर्फ इसके हिंदी वर्जन ने 434 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और यश को रातों-रात पूरे भारत का सुपरस्टार बना दिया।

यश फिल्मों के अलावा और क्या करते हैं?

यश सिर्फ खुद के लिए नहीं जीते, बल्कि समाज के लिए भी बहुत कुछ करते हैं। यश और उनकी वाइफ राधिका पंडित 'यशो मार्ग फाउंडेशन' चलाते हैं। उन्होंने कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक झील को दोबारा जिंदा करने के लिए 4 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इससे कई गांवों में पानी की समस्या दूर हुई। वे अक्सर किसानों और मजदूरों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'मैं भी अंधभक्त हूं....' Gen Z गटर बयान के बाद कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात
Kangana Ranaut Flop Movies: कंगना रनौत की 10 मेगाबजट फिल्में रहीं सुपरफ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर हफ्ताभर भी नहीं टिकीं