कैटरीना कैफ ने ऋतिक रोशन को क्यों किया था पहला ऑनस्क्रीन Kiss? सामने आई पूरी कहानी

Published : Aug 19, 2026, 08:20 AM IST
katrina kaif first on screen kiss hrithik roshan

सार

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का किसिंग सीन आज भी दर्शकों को याद है। जोया अख्तर ने बताया कि यह कैटरीना कैफ का पहला ऑन-स्क्रीन किस था। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस सीन के पीछे की कहानी बताई।

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara) आज भी अपनी कहानी, किरदारों और खूबसूरत लोकेशंस के लिए याद की जाती है। फिल्म में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस मूवी में कैटरीना कैफ और ऋतिक के बीच एक किस सीन भी था। फिल्म के डायरेक्टर जोया अख्तर ने इस किस सीन के पीछे की कहानी बताई। आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ खुलासा किया।

कैटरीना कैफ का था पहला ऑन-स्क्रीन किस

एक इंटरव्यू में जोया अख्तर ने बताया कि , जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में कैटरीना कैफ ने पहली बार किसी फिल्म में ऑन-स्क्रीन किस किया था। फिल्म में उन्होंने लैला का किरदार निभाया था, जबकि ऋतिक रोशन अर्जुन के रोल में नजर आए थे। जोया ने बताया कि उन्होंने कैटरीना को इस सीन के बारे में समझाया था। सीन की मांग को देखते हुए कैटरीना कैफ ने इसे जरूरी समझा और किस करने के लिए रेड हो गई थीं।

'वह स्लीपिंग ब्यूटी है और लैला प्रिंस'

जोया अख्तर ने इस सीन को ट्रेडिशनल रोमांटिक किस से अलग तरीके से समझाया। उनके मुताबिक, अर्जुन को 'स्लीपिंग ब्यूटी' और लैला को 'प्रिंस' की तरह देखा गया था। यानी कहानी में लैला का अर्जुन को किस (Kiss) करना सिर्फ एक रोमांटिक पल नहीं था। यह उस किरदार की एनर्जी और उसके स्वभाव को दिखाने वाला अहम हिस्सा था। जोया के मुताबिक, लैला को अर्जुन को 'जगाने' के लिए उसे किस करना जरूरी था।

सीन का मकसद सिर्फ रोमांस नहीं था

जोया अख्तर ने बताया कि लैला के किरदार की एक खास बात फिल्म की कहानी में उतनी अच्छी तरह सामने नहीं आ पाई थी। इसी वजह से इस सीन को कहानी में शामिल किया गया। लैला का किरदार बेहद बेबाक, आजाद ख्याल और जिंदगी को खुलकर जीने वाला था। इसलिए अर्जुन के साथ उसका यह अचानक लिया गया कदम उसके पर्सनालिटी के अनुरूप था। यह सीन दोनों किरदारों के बीच इमोशनल बदलाव को भी दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: OTT Releases: ‘लैंटर्न्स’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 10 धमाकेदार मूवीज और सीरीज

कैटरीना ने समझी थी स्क्रिप्ट की जरूरत

जोया के मुताबिक, जब उन्होंने कैटरीना को सीन समझाया तो उन्होंने ने इसे सिर्फ एक इंटीमेट सीन की तरह नहीं देखा। उन्होंने कहानी की जरूरत को समझा और शूटिंग के लिए सहमति दी। रिपोर्ट के अनुसार, जोया ने कहा था कि कैटरीना ने सीन पढ़ने के बाद समझ लिया था कि यह स्क्रीनप्ले के लिए जरूरी है।

आज भी याद किया जाता है ऋतिक-कैटरीना का यह सीन

साल 2011 में रिलीज हुई जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल तीन दोस्तों की कहानी में नजर आए थे। कैटरीना कैफ ने फिल्म में लैला का किरदार निभाया था। फिल्म में ऋतिक और कैटरीना की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दोनों का यह किसिंग सीन भी फिल्म के सबसे चर्चित पलों में शामिल हो गया। बाद में भी दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड की यादगार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता रहा है।

और पढ़ें: 'निरहुआ आपके भैया हैं क्या, शादी क्यों नहीं कर लेतीं?' सवाल पर आम्रपाली दुबे ने दी 'धमकी'

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

S&X से Blood Sacrifice तक, Netflix पर इस वीकेंड देखें टॉप 8 मूवी और सीरीज
'आवारापन 2' 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में पहुंची, लेकिन इस मामले में 'बंटवारा 1947' पड़ी भारी