
अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि Netflix पर क्या देखें, तो इस हफ्ते आपके लिए कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। 17 से 23 अगस्त 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिली हो रही हैं। इनमें 'आउटर बैंक्स सीजन 5' ( Outer Banks Season 5), 'लव इज ब्लाइंड यूके सीजन 3 (Love Is Blind: UK Season 3), 'ब्लड सैक्रिफाइस' और फ्रीफॉल: अ रेकनिंग फॉर बोइंग जैसे चर्चित टाइटल शामिल हैं। इस लिस्ट में हमने 8 ऐसी फिल्मों और सीरीज को शामिल किया है, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
अगर आपको एडवेंचर, एक्शन, दोस्ती और खजाने की तलाश वाली कहानियां पसंद हैं तो आउटर बैंक्स सीजन 5 आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन में से एक हैं। यह सीरीज का पांचवां और फाइनल सीजन है, जो 20 अगस्त 2026 को Netflix पर रिलीज हो रहा है। पोग्स की कहानी इस बार और ज्यादा इमोशनल और खतरनाक होने वाली है। चौथे सीजन में JJ की मौत के बाद ग्रुप मुश्किल हालात में है और अब उनके सामने बदला लेने के साथ-साथ Blue Crown को वापस पाने की चुनौती भी है। Netflix के मुताबिक यह सीरीज का अंतिम चैप्टर है। इसलिए पुराने फैंस के लिए यह वीकेंड खास हो सकता है।
अगर आपको क्राइम थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री पसंद हैं, तो ब्लड सैक्रिफाइस को मस्ट वॉचलिस्ट में रख सकते हैं। यह पांच एपिसोड सीरीज हैं। जो 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।कहानी Stockholm के डिटेक्टिव Thomas Berg की है, जो दो पुलिस अधिकारियों की बेरहमी से हत्या के बाद अपने अलग रह रहे पिता और पूर्व पुलिस अधिकारी Alfred के साथ मिलकर हत्यारे की तलाश शुरू करता है। पिता-पुत्र के खराब रिश्ते और खतरनाक मर्डर केस की जांच कहानी को और दिलचस्प बनाती है।
थ्रिलर और क्राइम से हटकर अगर आप और रोमांस और रियलिटी डेटिंग शो देखना पसंद है, तो लव इज ब्लाइंड अच्छा ऑप्शन है।इस सीजन में 30 ब्रिटिश सिंगल्स प्यार की तलाश में pods में पहुंचते हैं, जहां वे एक-दूसरे को देखे बिना बातचीत करते हैं और रिश्ते बनाने की कोशिश करते हैं। पहले आठ एपिसोड 19 अगस्त को रिलीज हो चुके हैं, जबकि आगे के एपिसोड वीकेंड आएंगे।
अगर आप फिल्मों के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं, तो Freefall: A Reckoning for Boeing को मिस न करें। यह डॉक्यूमेंट्री 19 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्ममेकर Rory Kennedy की यह डॉक्यूमेंट्री Boeing से जुड़े सुरक्षा विवादों और कंपनी की कॉर्पोरेट संस्कृति की जांच करती है।
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आने वाली एस एंड एक्स एक जैपनिज ड्रामा सीरीज है। कहानी Ichito Shimotori नाम के एक sex therapist की है, जो अपने क्लीनिक में लोगों की निजी और अंतरंग समस्याओं को समझने की कोशिश करता है। हालांकि दूसरों की मदद करने वाला Ichito खुद भी एक छिपी हुई परेशानी से जूझ रहा है। सीरीज 20 अगस्त को Netflix पर रिलीज हो रही है।
अगर आप इस वीकेंड कुछ हल्का-फुल्का और फैमिली एंटरटेनमेंट देखना चाहते हैं तो तमिल फिल्म प्यार प्रेमा कल्याणम देख सकते हैं। फिल्म 21 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।फिल्म का कॉन्सेप्ट शादी और रिश्तों से जुड़े सवालों को मजेदार अंदाज में दिखाने वाला है, इसलिए वीकेंड पर परिवार या पार्टनर के साथ देखने के लिए यह एक हल्का विकल्प हो सकता है।
अगर आप कुछ बिल्कुल अलग और अपरंपरागत देखना चाहते हैं, तो स्विस आर्मी मैन आपकी पसंद हो सकती है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो जंगल में फंसा हुआ है और उसे एक रहस्यमयी लाश मिलती है, जिसके बाद उसकी जिंदगी में अजीबोगरीब बदलाव आने लगते हैं। Netflix के अगस्त लाइनअप में यह फिल्म शामिल है।
वीकेंड पर अगर आपका मूड सिर्फ हंसने और रिलैक्स करने का है तो केल्सी कुक: हैप्पी आवर का Netflix पर देख सकते हैं। यह उनके लिए बेस्ट हैं, जो लंबी फिल्म या कई एपिसोड वाली सीरीज देखने की बजाय थोड़े समय हल्का-फुल्का मनोरंजन चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day ने भारत में रचा इतिहास, इतने करोड़ के पार पहुंची कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।