
Ramayana Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 27 नवंबर को फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में हिंदू महाकाव्य रामायण के चित्रण को चुनौती देने वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को रामायण को अपनी समझ और नजरिए के अनुसार पेश करने की पूरी आजादी है। अगर किसी व्यक्ति का इस महाकाव्य को लेकर अलग नजरिया है, तो वह भी अपने रचनात्मक काम के जरिए उसे सामने रख सकता है।
मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह टिप्पणी की। इस बेंच में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे। याचिकाकर्ता के वकील ने फिल्म में रामायण के चित्रण पर सवाल उठाते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में हिंदू महाकाव्य को गलत तरीके से पेश किया गया है और उसके मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई है। हालांकि, कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग स्वीकार नहीं की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और ऐसे में अब न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, “उन्होंने अपनी समझ के हिसाब से फिल्म बनाई है। आप अपनी मर्जी से अपनी फिल्म बनाइए। कोर्ट का समय बर्बाद न करें। अगर आपके पास इस महाकाव्य को लेकर कोई अलग नजरिया है, तो आप उस नजरिए पर अपनी फिल्म बना लीजिए।” कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता की ओर से जल्द सुनवाई की मांग को स्वीकार नहीं किया गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।