Karuppu Shows Cancelled : CM विजय की मेहरबानी भी ना आई काम, क्यों कैंसिल हुए तृषा की फिल्म के शो

Published : May 14, 2026, 09:46 AM IST
Why Karuppu movie morning shows cancelled

सार

Karuppu 9 AM shows Cancelled: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज से ठीक पहले विवादों में घिर गई। वित्तीय समस्याओं के चलते फिल्म के 9 AM शो अचानक रद्द कर दिए गए। प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी। गौरतलब है कि फैंस दो साल से फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पु’ रिलीज से कुछ घंटे पहले ही बड़े संकट में फंस गई। 14 मई की सुबह 9 बजे शुरू होने वाले फिल्म के शो आखिरी समय पर रद्द कर दिए गए, जिससे फैंस में भारी नाराजगी देखने को मिली। थिएटर मालिकों द्वारा उठाए गए वित्तीय मुद्दों के बाद यह फैसला लिया गया। फिल्म के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दर्शकों से माफी मांगी। दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में फिल्म के लिए 9 बजे वाले स्पेशल शो की अनुमति भी दी थी।

प्रोड्यूसर ने रात 1 बजे किया ऐलान

एसआर प्रभु ने 14 मई की रात करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अपरिहार्य कारणों की वजह से ‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे वाले शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सभी से दिल से माफी मांगते हैं।” इससे पहले डायरेक्टर-एक्टर आरजे बालाजी ने वित्तीय समस्याओं की पुष्टि की थी। उन्होंने भरोसा जताया था कि 13 मई की रात तक मामला सुलझ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और रिलीज प्लान प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay CM बनते ही तृषा कृष्णन पर मेहरबान! दिया ऐसा तोहफा जिसकी खूब हो रही चर्चा

थिएटर लिस्टिंग हटते ही शुरू हुई थी चर्चा

फिल्म की रिलीज टलने की अटकलें तब शुरू हुईं, जब फैंस ने देखा कि कई थिएटर चेन ने ‘करुप्पु’ की बुकिंग लिस्टिंग अचानक हटा दी है। इसके बाद थिएटर मालिकों ने भी सोशल मीडिया पर वित्तीय विवाद से जुड़े पोस्ट शेयर किए। सूर्या के फैंस ने प्रोड्यूसर की पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे पिछले दो साल से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। कई लोगों ने अचानक शो रद्द होने को बड़ा झटका बताया।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay CM बनते ही ऐसे फंसे कि 24 घंटे में बदलना पड़ा अपना यह फैसला

दमदार स्टारकास्ट के बावजूद रिलीज पर संकट

‘करुप्पु’ में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इंद्रांस, नट्टी सुभ्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, योगी बाबू, मंसूर अली खान और आदुकलम नरेन जैसे कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जबकि जीके विष्णु सिनेमैटोग्राफर हैं। यह फिल्म ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स बैनर तले एसआर प्रकाश बाबू और एसआर प्रभु द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Thalapathy Vijay CM बनते ही ऐसे फंसे कि 24 घंटे में बदलना पड़ा अपना यह फैसला
Shefali Jariwala Death Reason: कैसे हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी ने बताया सच!