Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM बनने के बाद लगातार चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने ज्योतिषी और करीबी सहयोगी रिकी रादन को ओएसडी पद से हटा कर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने यह फैसला विपक्ष और सहयोगी दलों के विरोध के बाद लिया। आरोप था कि निजी आस्था को शासन व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने ज्योतिषी और करीबी सहयोगी रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बीच बड़ा यू-टर्न ले लिया है। विजय सरकार ने वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (पॉलिटिकल) पद पर नियुक्त किया था, लेकिन विपक्ष और सहयोगी दलों की तीखी आलोचना के बाद यह फैसला 24 घंटे के भीतर ही वापस लेना पड़ा। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार में निजी आस्था और ज्योतिष को जगह दी जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर नियुक्ति रद्द करने का ऐलान कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 घंटे में ही रद्द हुई रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति

विजय सरकार ने बुधवार को जारी सर्कुलर में कहा, “मुख्यमंत्री के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में थिरु रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल की नियुक्ति से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है।" यह फैसला उस वक्त आया, जब एक दिन पहले ही सरकार ने वेट्रिवेल की नियुक्ति का आदेश जारी किया था। सरकारी आदेश के मुताबिक उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में राजनीतिक समन्वय और सलाहकार संबंधी जिम्मेदारियां दी गई थीं।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay CM बनते ही तृषा कृष्णन पर मेहरबान! दिया ऐसा तोहफा जिसकी खूब हो रही चर्चा

विजय के OSD पद से क्यों हटाए गए रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल

रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल को विजय का करीबी ज्योतिषी माना जाता है। उनकी नियुक्ति सामने आते ही विपक्षी दलों और कुछ सहयोगी पार्टियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। आलोचकों का कहना था कि निजी विश्वास और ज्योतिष जैसी चीजें शासन और प्रशासनिक फैसलों का हिस्सा नहीं बननी चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस नियुक्ति को लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने इसे राजनीतिक संदेश देने वाला कदम बताया, जबकि कुछ ने इसे अंधविश्वास से जोड़कर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay के सीएम बनने पर रजनीकांत ने जोड़े हाथ, चुपचाप निकले, वायरल हुआ वीडियो

विजय के करीबी सर्कल का अहम चेहरा हैं वेट्रिवेल

रिकी रादन पंडित वेट्रिवेल पिछले कुछ सालों में विजय के बेहद करीबी माने जाने लगे हैं। राजनीतिक और निजी आयोजनों में वह अक्सर विजय के साथ दिखाई देते रहे हैं। टीवीके पार्टी लॉन्च होने के बाद उन्हें पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता भी बनाया गया था। वह टीवी डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। माना जाता है कि पार्टी बनने के बाद से ही वह विजय के भरोसेमंद इनर सर्कल का हिस्सा रहे हैं और राजनीतिक संवाद व समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।