
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला एक बार फिर से चर्चा में है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम करने वाले टीम के सदस्य रूप कुमार शाह ने कहा कि उनकी मौत 2-3 बार दम घोंटने की कोशिश से हुई थी। इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है, वहीं दिशा सालियान केस का बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़े कोई सबूत या ऐसी जानकारी है, जो सच सामने लाने में मदद कर सकती है, तो उन्हें सीबीआई के साथ शेयर करना चाहिए।
श्वेता सिंह कीर्ति लंबे समय से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत से जुड़े सवालों को लेकर आवाज उठाती रही हैं। दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद हुई थी। इसके छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच कथित कनेक्शन को लेकर लंबे समय से कई तरह की चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों मामलों में कोई भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI जांच का आदेश दिया था। कोर्ट ने FIR दर्ज करने और मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश भी दिया। साथ ही कोर्ट ने साफ किया कि जांच में जब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, तब तक किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए। वहीं, इसी जांच के बीच श्वेता सिंह कीर्ति ने सचिन वाजे से कहा है कि अगर उनके पास दिशा सालियान केस से संबंधित कोई सबूत है, तो वह उसे सीबीआई के सामने रखें
दिशा सालियानकी मौत के बाद मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था और Accidental Death Report दर्ज की थी। बाद में उनके पिता सतीश सालियान ने मामले की जांच पर सवाल उठाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया और स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने अपनी याचिका में गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि पुलिस ने इन आरोपों से अलग अपना पक्ष रखा था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने मुंबई पुलिस से केस से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज मांगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में जांच से जुड़े नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
और पढ़ें:
दिशा सालियान ने कुछ समय तक सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के तौर पर काम किया था। उनकी मौत सुशांत की मौत से महज छह दिन पहले हुई थी। इसी वजह से दोनों घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया और सार्वजनिक चर्चा में लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, दोनों मामलों के बीच किसी आपराधिक संबंध की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के बिना नहीं की जा सकती।
करीब पांच साल की जांच के बाद मार्च 2025 में सीबीआई ने मुंबई और पटना की अदालतों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और कहा कि उसे सुशांत की मौत में किसी तरह की साजिश या फाउल प्ले का सबूत नहीं मिला। रिपोर्ट में नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप भी साबित नहीं हुए। हालांकि, क्लोजर रिपोर्ट इस मामले में दाखिल हुआ, अभी तक कोर्ट का फैसला सामने नहीं आया है। वहीं, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट दे दी गई।
और पढ़ें: सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ का दावा, बोले- ‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।