25वीं सालगिरह पर दुल्हन बनी TMKOC की ‘रोशन सोढ़ी’, पति ने घुटनों पर बैठ किया रोमांटिक प्रपोज- 7 PHOTOS

Published : Mar 11, 2026, 02:42 PM IST

टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकी जेनिफर मिस्ट्री की शादी को 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फैमिली के साथ सालगिरह मनाई और ढेर फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस मौके पर वे दुल्हन की सजी।

PREV
17
तारक मेहता की रोशन सोढ़ी ने मनाई सालगिरह

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेनिफर मिस्त्री ने रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुरैलिटी हासिल की। हालांकि, उन्होंने कुछ साल पहले शो छोड़ दिया था। वहीं, उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर पति ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया।

27
दुल्हन की तरह सजी जेनिफर मिस्ट्री

जेनिफर मिस्त्री टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 25 एनिवर्सरी मनाई। इस पल को खास बनाने के लिए उन्होंने अपना वेडिंग रिसेप्शन वाला लहंगा कैरी किया और दुल्हन की तरह सजी।

ये भी पढ़ें... TV एक्टर धीरज धूपर फैमिली वेकेशन पर, 7 PHOTOS में देखें मौज-मस्ती और लोकेशन का नजारा

37
जेनिफर मिस्त्री ने शेयर की फोटोज

जेनिफर मिस्त्री ने अपनी सालगिरह की ढेरों फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- बॉबी की दुल्हनिया। हमने एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। हमने रील्स बनाई और होटल से पिक्स क्लिक की। हमने वो ही आउटफिट पहने जो अपने वेडिंग रिसेप्शन पर पहने थे।

47
शादी के जोड़े में खूबसूरत दिखीं जेनिफर मिस्त्री

जेनिफर मिस्त्री शादी की सालगिरह पर बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने डार्क रेड कलर का लहंगा कैरी किया था। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी और लाउड मेकअप भी किया था।

57
फैमिली के साथ जेनिफर मिस्त्री

जेनिफर मिस्त्री शादी की सालगिरह पर फैमिली के साथ नजर आईं। उन्होंने पति और बेटी के साथ फोटोज क्लिक करवाई। इस दौरान पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई।

67
क्या करते हैं जेनिफर मिस्त्री के पति

जेनिफर मिस्त्री के पति का नाम मयूर बंसीवाल (Mayur Bansiwal) है, जिन्हें बॉबी बंसीवाल के नाम से भी जाना जाता है। वे एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, 2.0 और बाजार जैसी फिल्में हैं। कपल की एक बेटी है जिसका नाम लेकिस्शा है।

77
क्यों छोड़ा जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता शो

बता दें कि जेनिफर मिस्त्री को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से नेम-फेम मिला। इस शो में उन्होंने मिसेज सोढ़ी का रोल किया था। सालों तक काम के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। उन्होंने मेकर्स पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे।

ये भी पढ़ें... 7 फिल्मों की बदली रिलीज डेट, फिर भी नहीं टला क्लैश-अब एक ही दिन रिलीज होंगी ये 2 मूवी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories