
Nehal Vadoliya: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। टीवी के बाद नेहल ने ओटीटी का रुख किया और बोल्ड कंटेंट वाली वेब सीरीज में काम किया। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में ऐसे सीन्स की शूटिंग के दौरान होने वाली मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है।
नेहल वडोलिया ने ‘टॉक विद मानवेंद्र’ पॉडकास्ट में बताया कि पर्दे पर इंटीमेट या बोल्ड सीन जितने आसान और ग्लैमरस नजर आते हैं, असल में उनकी शूटिंग उतनी ही मुश्किल हो सकती है। उनके मुताबिक, ऐसे सीन्स को शूट करने में काफी समय लगता है और बार-बार टेक भी देने पड़ सकते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि लंबे समय तक शूटिंग करने की वजह से उनके होंठ सूज जाते हैं और शरीर पर निशान तक पड़ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शक अक्सर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सीन को सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से देखते हैं, लेकिन उसके पीछे कलाकारों की मेहनत और परेशानी पर फोकस नहीं करते हैं।
नेहल ने कहा कि लोगों को लगता है कि इस तरह के सीन्स करते हुए आर्टिस्ट को बहुत मजा आता होगा, जबकि रियलिटी बिल्कुल अलग है। उन्होंने साफ कहा कि शूटिंग के दौरान काफी दिक्कतें होती हैं। उनके अनुसार, सामान्य बातचीत वाले सीन को जरूरत पड़ने पर कई बार रीटेक किया जा सकता है, लेकिन इंटीमेट सीन्स की शूटिंग का तरीका अलग होता है।
नेहल वडोलिया को टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी देखा गया था। शो में उन्होंने बबीता जी की दोस्त की छोटी भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने टीवी से अलग राह चुनी और वेब सीरीज में काम किया। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ‘गंदी बात’ समेत कुछ बोल्ड कंटेंट वाली वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में ‘नागिन’ की एंट्री? मौनी रॉय समेत इन सेलेब्स के नाम चर्चा में
नेहल बताती हैं, बोल्ड सीन्स करने की वजह से वो कई बार कास्टिंग काउच की भी शिकार हो चुकी हैं। लोगों को लगता है कि ये कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि जिंदगी में एक ऐसा पल भी आया, जहां उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की है। बता दें कि नेहल 'तारक मेहता' के अलावा टीवी सीरियल श्री गणेशा,मंगलदम दंगलम में नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें: 'रामायणम्' के बाद इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे रणबीर कपूर, आलिया के साथ एक्स गर्लफ्रेंड भी आएगी नजर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।