साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। विजय ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया है। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इसी मौके पर उनकी 5 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताते हैं।
थलापति विजय एक्टिंग छोड़ अब राजनीति में कदम रख रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन को लेकर कहा जा रहा है कि ये 8 मई को रिलीज हो रही है। इससे पहले आपको उनकी 5 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
27
फिल्म लियो
2023 में आई थलापति विजय की फिल्म लियो ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 618.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 225 करोड़ था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
थलापति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को वेंकेट प्रभु ने डायरेक्ट किया था। 350 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 460.3 करोड़ का कारोबार किया था। ये हिट रही।
47
फिल्म बिगिल
एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी थलापति विजय की फिल्म बिगिल 2019 में रिलीज हुई थी। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 304 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही।
57
फिल्म वारिसु
वम्सि पैदिपल्ली के डायरेक्शन में बनी थलापति विजय की फिल्म वारिसु 2023 में आई थी। ये एक एक्शन फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसका बजट 180 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म ने 303 करोड़ का बिजनेस किया था।
67
फिल्म मर्सेल
थलापति विजय की फिल्म मर्सेल 2017 में आई थी। डायरेक्टर एटली कुमार ने इस फिल्म को 120 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने 257 करोड़ कमाए थे। ये सुपरहिट रही थी।
77
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन
थलापति विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर एच विनोथ की ये फिल्म 8 मई को रिलीज हो रही है। 350 करोड़ के बजट वाली इस मूवी में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।