MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Thalapathy Vijay ने ठुकराईं ये 5 फ़िल्में, जिनसे चमकी साउथ के दूसरे स्टार्स की किस्मत!

Thalapathy Vijay ने ठुकराईं ये 5 फ़िल्में, जिनसे चमकी साउथ के दूसरे स्टार्स की किस्मत!

तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलापति विजय ने पहली बार चुनाव लड़ा है। विजय की राजनीति में आने से पहले की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' अटकी हुई है। वैसे विजय ने करियर में कई फ़िल्में ठुकराई भी हैं। आज हम आपको विजय की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.…

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 04 2026, 09:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
‘बॉक्स ऑफिस किंग’ विजय और उनके बड़े फैसले
Image Credit : Instagram/ChatGPT

‘बॉक्स ऑफिस किंग’ विजय और उनके बड़े फैसले

विजय को कोलीवुड का बॉक्स ऑफिस किंग कहा जाता है। दो दशकों में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के दौरान कुछ ऐसे मौके भी आए जब उन्होंने बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया। दिलचस्प बात यह है कि जिन फिल्मों को उन्होंने रिजेक्ट किया, वही बाद में सुपरहिट साबित हुईं और दूसरे स्टार्स के करियर को नई ऊंचाई पर ले गईं।

26
‘धीना’—अजीत की स्टारडम वाली फिल्म
Image Credit : X

‘धीना’—अजीत की स्टारडम वाली फिल्म

2001 में रिलीज हुई धीना (Dheena) का निर्देशन ए.आर. मुरुगदॉस ने किया था। इस एक्शन ड्रामा में अजीत कुमार लीड रोल में नजर आए। यह फिल्म उनके करियर की बड़ी सफलता बनी और उन्हें स्टारडम तक पहुंचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पहले विजय को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

36
‘सिंघम’—सूर्या की सुपरहिट फ्रेंचाइज़
Image Credit : X

‘सिंघम’—सूर्या की सुपरहिट फ्रेंचाइज़

सिंघम (Singam) एक पावरफुल पुलिस ड्रामा है, जिसका निर्देशन हरि ने किया। फिल्म में सूर्या और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में थे। 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म के कई सीक्वल्स बने। खास बात यह है कि यह रोल पहले विजय को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

46
‘संडाकोझी’—विशाल की बड़ी सक्सेस
Image Credit : X

‘संडाकोझी’—विशाल की बड़ी सक्सेस

2005 में आई संडाकोझी (Sandakozhi) का निर्देशन लिंगुसामी ने किया था। फिल्म में विशाल और मीरा जैस्मिन लीड रोल में थे। यह फिल्म विशाल के करियर की बड़ी हिट साबित हुई। कहा जाता है कि विजय ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म को ठुकरा दिया, लेकिन रिलीज के बाद उन्होंने डायरेक्टर को इसकी सफलता पर बधाई भी दी थी।

56
‘धूल’—विक्रम की ब्लॉकबस्टर हिट
Image Credit : X

‘धूल’—विक्रम की ब्लॉकबस्टर हिट

धूल (Dhool) एक मसाला एंटरटेनर थी, जिसे धरनी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में विक्रम, ज्योतिका और रीमा सेन अहम भूमिका में थे। 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। विजय ने स्क्रिप्ट सुनने के बाद इसे इसलिए ठुकराया क्योंकि उन्हें लगा कि उनके किरदार में ज्यादा स्कोप नहीं है।

66
‘मुधलवन’—क्लासिक फिल्म, जिसे विजय ने छोड़ा
Image Credit : X

‘मुधलवन’—क्लासिक फिल्म, जिसे विजय ने छोड़ा

मुधलवन (Mudhalvan) एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अर्जुन, रघुवरन और मनीषा कोइराला नजर आए। यह फिल्म तमिल सिनेमा की कल्ट क्लासिक मानी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय ने इसे इसलिए ठुकराया क्योंकि वह उस समय कमर्शियल फिल्मों पर फोकस करना चाहते थे और पॉलिटिकल फिल्म नहीं करना चाहते थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
विजय
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shaktiman Mukesh Khanna 67 साल की उम्र में शादी को तैयार! बस कर रहे यह इंतज़ार
Recommended image2
Rahul Gandhi से शादी करने को तैयार कंगना रनौत? वायरल दावे में रखी बड़ी शर्त!
Recommended image3
Raja Shivaji में 'शाहजहां' बना ये स्टार किड, जिसकी तकदीर में HIT से ज्यादा रही FLOP फिल्में
Recommended image4
Raja Shivaji Collection Day 3 : 'राजा शिवाजी' ने तीसरे दिन फिर मारी छलांग, 3 दिन में की इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved