प्रभास इन दिनों फिल्म द राजा साब को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म से जितनी उम्मीदें थी वो बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रही हैं। फिल्म कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हो रही हैं। बता दें कि इस मूवी के डायरेक्टर मारुति हैं और इसका बजट 450 करोड़ है।
प्रभास की गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री में टॉप स्टार्स में की जाती है। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और इन दिनों वे अपनी फिल्म द राजा साब की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच आपको प्रभास की सबसे अमीर हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं।
28
नयनतारा
प्रभास के साथ कई फिल्मों में नजर आने वाली साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की संपत्ति की बात करें तो वे 200 करोड़ की मालकिन है। नयनतारा अपनी हालिया रिलीज फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गारू की वजह से चर्चा में है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही हैं।
प्रभास-दीपिका पादुकोण ने फिल्म कल्कि 2898 एडी में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। बता दें कि दीपिका 500 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी दौलत में धुरंधर जैसी 3 फिल्में बन सकती हैं।
48
काजल अग्रवाल
प्रभास ने काजल अग्रवाल के साथ भी कुछ फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी ने हिट फिल्में दी और इन्हें स्क्रीन पर पसंद भी किया गया। वहीं, खबरों की मानें तो काजल 83 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
58
कृति सेनन
प्रभास ने कृति सेनन के साथ एक फिल्म आदिपुरुष में काम किया था। 700 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भद्द पिटवाई। मूवी डिजास्टर रही। वहीं, बात कृति की दौलत की करें तो उनके पास 90 करोड़ की संपत्ति हैं।
68
अनुष्का शेट्टी
प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी है। बात अनुष्का की संपत्ति की करें तो वे 134 करोड़ की मालकिन हैं।
78
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया, प्रभास की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच आपको बता दें कि तमन्ना 120 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
88
तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन और प्रभास भी कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना फैन्स पसंद करते हैं। खबरों की मानें तो तृषा 85 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।