The Traitors 2:'द ट्रेटर्स 2' में दिखेंगी श्वेता तिवारी, धोखेबाजों के लिए बनेंगी 'OG प्रेरणा'

Published : Jul 31, 2026, 09:35 AM IST
shweta tiwari

सार

The Traitors 2: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 'द ट्रेटर्स 2' में दमदार अंदाज में नजर आएंगी। लॉन्च इवेंट में उन्होंने कहा कि प्रेरणा बनकर बहुत धोखे खा लिए, अब धोखा लौटाने की बारी है। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अब प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली हैं। शो के लॉन्च इवेंट में श्वेता ने अपने आइकॉनिक किरदार 'प्रेरणा' का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में कहा कि अब धोखा खाने नहीं, बल्कि धोखेबाजों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

'प्रेरणा बनकर बहुत दुख देख लिए'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्वेता तिवारी ने कहा,

'प्रेरणा बनकर बहुत दुख देख लिए। प्रेरणा बनकर धोखा भी बहुत खा लिया। अब धोखा लौटाने की बारी है। अब मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि धोखेबाजों, एक बात याद रखना... जब औरत अपने पर आती है, शैतान भी नोट्स लिखता है। तो तुम धोखेबाजों... It's time to take 'prena' from the OG Prerna.'

उनके इस डायलॉग पर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

13 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

करण जौहर एक बार फिर 'द ट्रेटर्स 2' को होस्ट करते नजर आएंगे। धोखे, रणनीति और माइंड गेम पर आधारित यह रियलिटी शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

और पढ़ें: क्या इब्राहिम अली खान के प्यार में है पलक तिवारी? पिता राजा चौधरी ने कही ये बड़ी बात

'द ट्रेटर्स 2' के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स

मेकर्स ने दूसरे सीजन के लिए कई चर्चित चेहरों को शामिल किया है। अब तक सामने आई आधिकारिक सूची में ये नाम शामिल हैं:

  • श्वेता तिवारी
  • मुनव्वर फारूकी
  • रिया चक्रवर्ती
  • मल्लिका शेरावत
  • शालिनी पासी
  • रणवीर बरार
  • अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)
  • आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू)
  • क्रिस्टल डिसूजा
  • दलीप ताहिल
  • शाहनील गिल
  • श्रेस्टा अय्यर

इसके अलावा शो में कई अन्य सेलेब्रिटीज भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी पूरी लाइनअप लॉन्च इवेंट में जारी की गई है।

श्वेता तिवारी का वर्कफ्रंट

श्वेता तिवारी  टेलीविजन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में 'प्रेरणा' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद 'परवरिश', 'बेगूसराय', 'मैं हूं अपराजिता' जैसे कई फेमस शोज में नजर आईं। रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' की विनर रह चुकी श्वेता हाल के वर्षों में टीवी, वेब प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स में लगातार सक्रिय हैं। अब वह 'द ट्रेटर्स 2' में अपनी रणनीति और गेमप्ले से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़ें: 'मां-भाई होते हुए भी मैं अनाथ हूं', शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में खोला अपनी जिंदगी का बड़ा राज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

79वें जन्मदिन पर अर्नोल्ड ने नहीं मांगा गिफ्ट, फैंस को दिया खास फिटनेस ऑफर
सावन के पहले दिन शिव भक्ति में डूबी नजर आईं भूमि पेडनेकर, इस एक वजह से हुईं ट्रोल