छठे दिन ‘द वन’ की कमाई में 27.5% गिरावट, जानें शुक्रवार से लेकर बुधवार तक का कुल कलेक्शन

Published : Oct 01, 2026, 07:11 AM IST
the vvaan box office day 6 collection

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने छठे दिन ₹4.35 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई ₹49.20 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹63.54 करोड़ हो गया है।

‘द वन’ (Vvan - Force of the Forrest) की बॉक्स ऑफिस रिलीज के बाद तीन दिन तक अच्छा परफॉर्म करती दिखीं। लेकिन बुधवार को फिल्म पर दर्शकों ने मेहरबानी नहीं दिखाई। मंगलवार के मुकाबले मूवी ने 27.5% कमाई की। आइए जानते हैं शुक्रवार से बुधवार तक फिल्म ने कुल कितनी कमाई की।

बुधवार को मूवी ने कितनी कमाई की

बुधवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मूवी‘द वन’ ने भारत में ₹4.35 करोड़ नेट कमाए। यह मंगलवार के ₹6 करोड़ के मुकाबले 27.5% की गिरावट है। छह दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹49.20 करोड़ पहुंच गया।

छठे दिन कितनी हुई कमाई?

‘द वन’ ने छठे दिन ₹4.35 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म ने ₹6 करोड़ कमाए थे। इस हिसाब से छठे दिन फिल्म की कमाई में करीब 27.5 फीसदी की गिरावट आई।

फिल्म की दिनवार इंडिया नेट कमाई इस तरह रही

  • डे 1-₹8 करोड़
  • डे 2-₹11.25 करोड़
  • डे 3-₹14.35 करोड़
  • डे 4-₹5.25 करोड़
  • डे 5-₹6 करोड़
  • डे 6-₹4.35 करोड़
  • कुल-₹49.20 करोड़

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की पहले पांच दिनों की कुल इंडिया नेट कमाई ₹44.85 करोड़ थी, जो छठे दिन के ₹4.35 करोड़ जोड़ने के बाद ₹49.20 करोड़ हो गई।

और पढ़ें: The Vvaan Ending Story: सिद्धार्थ मल्होत्रा का डबल रोल क्यों है? 'द वन' के क्लाइमैक्स में खुला राज

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹63 करोड़ के पार

भारत में फिल्म ने अब तक ₹58.54 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ओवरसीज में इसकी कुल कमाई ₹5 करोड़ है। दोनों को मिलाकर ‘द वन’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹63.54 करोड़ हो गया है।

‘द वन’ में कौन-कौन हैं?

‘द वन’ (The Vvaan: Force of the Forrest) में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, अनुप सोनी, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं

और पढ़ें: ‘एक दिन तमन्ना को बाहों में भरकर उठाऊं...’ सिद्धार्थ ने पूरी की अपनी ये तमन्ना, यूजर्स बोलें- ये शादी तुड़वा देगी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

“मैं मां बनना चाहती हूं…” शादी से पहले धुरंधर की इस एक्ट्रेस ने बताई दिल की इच्छा
जया बच्चन ने रखी थी 1 शर्त, तब अमिताभ बच्चन-रेखा संग किया सिलसिला में काम