‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन में तमन्ना भाटिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ा शूटिंग का मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक दिन सिद्धार्थ ने उन्हें सुबह उठाकर वर्कआउट कराया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों ने शूटिंग से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर किए। ऐसा ही एक किस्सा तमन्ना ने सुनाया, जब सिद्धार्थ ने उन्हें सुबह-सुबह उठाकर ही वर्कआउट शुरू कर दिया था।
तमन्ना ने सुनाया शूटिंग का मजेदार किस्सा
तमन्ना ने बताया कि एक दिन सिद्धार्थ जिम नहीं गए थे। ऐसे में उन्होंने सुबह-सुबह मुझे उठाया और वर्कआउट करने लगें। शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐसा किया और कहा कि लो हो गया मेरा वर्कआउट। तमन्ना की बात सुनकर सिद्धार्थ ने भी इस किस्से के पीछे की अपनी ‘तमन्ना’ बता दी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि एक दिन वह तमन्ना को अपनी बाहों में उठाएं और आखिरकार उन्होंने ऐसा कर ही लिया। दोनों का यह किस्सा उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। बातचीत के दौरान जिस तरह दोनों ने इस घटना को याद किया, उससे माहौल भी काफी हल्का-फुल्का हो गया।
सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रही है ये जोड़ी
वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इनकी जोड़ी परफेक्ट है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि शादी तुड़वा देगी। एक ने लिखा कि मल्होत्रा की बीवी तो कियारा है, तो फिर तमन्ना को क्यों उठा रहे हैं।
किस फिल्म में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है और इसकी कहानी बिहार की लोककथा और एक प्राचीन वन देवी मंदिर से जुड़ी बताई गई है। फिल्म को TVF और एकता कपूर की कंपनी ने मिलकर बनाया है। फिल्म में छठ महापर्व को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। द वन मूवी सिनेमाघरों में 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
और पढ़ें: The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ में जंगल का खौफ, 2.44 मिनट का Video देखकर बढ़ेगी धड़कन
