सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म में रहस्यमयी जंगल, लोककथा, फैंटेसी और एक्शन का रोमांच देखने को मिलेगा। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी।

जंगल, रहस्यमयी ताकत और एक ऐसा राज, जिसका सामना करना आसान नहीं है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forrest) का ट्रेलर दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। फिल्म में फोकलोर, फैंटेसी, एक्शन और सुपरनैचुरल रहस्य का मेल देखने को मिलेगा। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है ‘द वन’ की कहानी?

‘द वन’ का ट्रेलर 2 मिनट 44 सेकंड की है। ट्रेलर की शुरुआत जंगल से होती है, जहां पर रहस्यमी चीजें घटती दिखती है। फिर स्टोरी सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ जाती है, जो एक शहरी और तर्कवादी शख्स के किरदार में है। तमन्ना भाटिया सिद्धार्थ की पत्नी के रूप में दिखती है, जो मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशन भी है। जो अपने संस्कृति से जुड़ी हैं। दोनों पुश्तैनी गांव लौटते हैं। यहां से शुरू होती है मूवी की कहानी। गांव के पास मौजूद एक रहस्यमयी जंगल को लेकर कई तरह की मान्यताएं और चेतावनियां हैं। शुरुआत में वह इन बातों को अंधविश्वास समझकर नजरअंदाज करता है। लेकिन जैसे ही वह उस प्रतिबंधित जंगल की सीमा में पहुंचता है, कहानी एक रहस्यमयी और खतरनाक मोड़ लेती है।

ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी जंगल

‘द वन’ का सबसे खास हिस्सा इसका रहस्यमयी जंगल और उससे जुड़ी लोककथा है। कहानी में आध्यात्मिकता और अलौकिक ताकतों को आधुनिक दुनिया के साथ जोड़ा गया है। फिल्म की कहानी के पीछे पटना के पास स्थित वन देवी मंदिर से जुड़ी एक स्थानीय लोककथा को प्रेरणा के तौर पर लिया गया है। सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया की पहली बार ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों इससे पहले फिल्म के गाने ‘समझो ना’ में भी साथ नजर आ चुके हैं।

कौन-कौन नजर आएगा?

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है।

YouTube video player

इसे भी पढ़ें: Box Office: 'टॉक्सिक' के बाद भी नहीं रुकेगा धमाका, सितंबर में बैक-टू-बैक आएगी 5 बड़ी बॉलीवुड मूवी

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी लोककथा, रहस्य, फैंटेसी और एक्शन को मिलाकर तैयार की गई है।

और पढ़ें: गणपति आरती में सलमान खान से हुई एक गलती, अर्पिता ने किया इशारा...वायरल Video का देखें सच