The Vvaan Collection Day 3: 'द वन' ने रविवार को मचाया तहलका, कर डाली अब तक की सबसे ज्यादा कमाई!

Published : Sep 28, 2026, 07:59 AM IST
The Vvaan Day 3 Box Office Collection

सार

'द वन' बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वीकेंड में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ग्रोथ के साथ आगे बढ़ी। रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई दर्ज की और मास सेंटरों में मजबूत पकड़ दिखाई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड का अंत बढ़ती रफ्तार के साथ किया है। शुक्रवार को 8 करोड़ रुपए से शुरुआत करने वाली फिल्म ने शनिवार को कमाई बढ़ाई और रविवार को अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन दर्ज किया। सैकनिल्क के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 24.4 फीसदी की ग्रोथ ली और अभी तक का अपना सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन दे दिया। भारत में तीन दिनों की फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ रुपए के पार हो गई। इससे भी ज्यादा दिलचस्प फिल्म का मास सेंटरों में प्रदर्शन है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने नॉन-नेशनल चेन और सिंगल स्क्रीन में इसकी पकड़ को खास तौर पर रेखांकित किया है।

'द वन' ने रविवार को कितनी कमाई की?

ओपनिंग वीकेंड के तीसरे दिन 'द वन' ने 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन है। शुक्रवार को 8 करोड़ रुपए और शनिवार को 11.25 करोड़ रुपए के बाद रविवार की छलांग ने फिल्म की वीकेंड कमाई को नई गति दी। तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को इस दौरान नानी की 'द पैराडाइज' और हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम एन्कोर' की री-रिलीज जैसी फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ा।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' की कमाई 400 करोड़ पार, 52वें दिन फिर मचाई बॉक्स ऑफिस पर ग़दर!

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'द वन' का कलेक्शन

'द वन' ने तीसरे दिन विदेशों से लगभग 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3.50 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस 39.65 करोड़ रुपए कमाए। इस हिसाब से देखें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन 43.15 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर दौड़ पड़ी 'द वन', धड़ाधड़ हाउसफुल हो रहे शो!

क्या है 'द वन' की कहानी?

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुंबई के इंजीनियर ऋषि और तमन्ना भाटिया ने उसकी पत्नी ममता का किरदार निभाया है। दोनों छठ पूजा के दौरान बिहार के देवांचल स्थित ऋषि के पैतृक गांव पहुंचते हैं और वहां कुछ अलौकिक घटनाओं के बीच उलझ जाते हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर, अवतार गिल और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द वन' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11.11 प्रोडक्शन से जुड़े निर्माताओं ने बनाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'हनुमान अंश' की कमाई 400 करोड़ पार, 52वें दिन फिर मचाई बॉक्स ऑफिस पर ग़दर!
सुनीता आहूजा के लिए ‘महाभारत’ की एक्ट्रेस ने उठाई आवाज, कोमल के बयान पर दिया जवाब