- Home
- Entertainment
- The Vvaan Advance Booking Day 3: बॉक्स ऑफिस पर दौड़ पड़ी 'द वन', धड़ाधड़ हाउसफुल हो रहे शो!
The Vvaan Advance Booking Day 3: बॉक्स ऑफिस पर दौड़ पड़ी 'द वन', धड़ाधड़ हाउसफुल हो रहे शो!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने ओपनिंग वीकेंड में रफ्तार बढ़ा दी है। रविवार को फिल्म की डिमांड बढ़ी है और एडवांस बुकिंग का ट्रेंड दर्शकों की मजबूत दिलचस्पी दिखा रहा है। जानिए फिल्म की तीसरे की एडवांस बुकिंग..

‘द वन’ की रविवार एडवांस बुकिंग कितनी हुई?
‘द वन’ की रविवार यानी तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग ने वीकेंड के बीच फिल्म की बढ़ती डिमांड का संकेत दिया है। फिल्म ने रविवार के लिए एडवांस सेल से लगभग 4.01 करोड़ रुपए ग्रॉस जुटा लिए हैं। यह आंकड़ा ब्लॉक्ड सीटों को छोड़कर है। शनिवार की एडवांस बुकिंग के मुकाबले रविवार की प्री-सेल्स में करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे फिल्म के तीसरे दिन मजबूत कमाई की उम्मीद बढ़ गई है।

'द वन' के तीसरे दिन के लिए कितने टिकट बिके
रविवार की एडवांस बुकिंग में ‘द वन’ ने अब तक करीब 1.76 लाख टिकट बेच दिए हैं। तुलना करें तो शनिवार के लिए 1.25 लाख और शुक्रवार के लिए 1.17 लाख टिकट बिके थे। यानी तीसरे दिन टिकट बिक्री में साफ तेजी दिखाई दे रही है। दर्शकों की बढ़ती मांग के बीच फिल्म के शो भी लगातार बढ़ाए गए हैं और भारत में कुल शो की संख्या 7,548 तक पहुंच गई है।
‘द वन’ की एडवांस बुकिंग में 45% उछाल कैसे आया?
शनिवार की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपए ग्रॉस जुटाए थे। अब रविवार की प्री-सेल्स 4.01 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी हैं। यानी एक दिन के भीतर एडवांस कलेक्शन में करीब 45 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली। फिल्म को मिल रही दर्शकों की मांग के चलते स्क्रीन काउंट बढ़ाया गया है। रविवार को वीकेंड वॉक-इन दर्शकों का जुड़ना इस कलेक्शन को और ऊपर ले जा सकता है।
NCR और बिहार में ‘द वन’ की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा
एडवांस सेल्स में NCR फिलहाल सबसे मजबूत क्षेत्रों में नजर आ रहा है। यहां रविवार के लिए करीब 76.4 लाख रुपए ग्रॉस की बुकिंग दर्ज हुई है। वहीं बिहार में भी लगभग 50 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग बताई गई है, जिसमें ब्लॉक्ड सीटें शामिल हैं। बिहार में 363 उपलब्ध शोज में से 9 शोज हाउसफुल हो चुके हैं। इन क्षेत्रों में मजबूत डिमांड फिल्म के संडे कलेक्शन को सपोर्ट कर सकती है।
यह भी पढ़ें : 'हनुमान अंश' की सुनामी के बीच रिलीज हुई यह धार्मिक फिल्म, दूसरे दिन ही बनी सबसे बड़ी डिजास्टर!
रविवार को कितने शोज हाउसफुल हो चुके हैं?
खबर लिखे जाने तक देशभर में ‘द वन’ के रविवार के लिए एडवांस में 18 शोज पूरी तरह हाउसफुल हो चुके थे। इसके अलावा 86 से ज्यादा शोज तेजी से भर रहे है थे। शनिवार को फिल्म के लिए 303 अतिरिक्त शोज जोड़े गए थे और रविवार को भी स्क्रीन विस्तार जारी रहा। बढ़े हुए शोज के साथ फिल्म की औसत टिकट कीमत करीब 228 रुपये हो गई है, जो रविवार के ग्रॉस कलेक्शन को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें : The Vvaan Collection Day 2: दूसरे दिन 'द वन' ने भरी उड़ान, झटके में कमा डाले इतने करोड़
क्या रविवार को ‘द वन’ की सबसे बड़ी कमाई हो सकती है?
एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के लिए रविवार को मजबूत कारोबार का संकेत दे रहे हैं। 4.01 करोड़ रुपए की प्री-सेल्स, बढ़े हुए शोज और तेजी से भरते थिएटर इसकी डिमांड को दिखाते हैं। इसके अलावा रविवार के वॉक-इन दर्शक भी जुड़ेंगे। हालांकि, अंतिम डे 3 कलेक्शन एडवांस बुकिंग से अलग होगा और पूरे दिन के टिकट बिक्री आंकड़े आने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।