
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर थ्रिलर ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने 25 सितंबर को सिनेमाघरों में शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड के बाद भी इसकी कमाई में स्थिरता देखने को मिली। ताजा बॉक्स ऑफिस अपडेट के मुताबिक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 50 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है, जबकि दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 65 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। फिल्म की असली चुनौती दूसरे हफ्ते में हैं, क्योंकि अब इसके सामने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ है।
Sacnilk के उपलब्ध अपडेट के अनुसार ‘द वन’ ने 7वें दिन भारत में लगभग 4.40 करोड़ रुपए की कमाई की, जो इसके छठे दिन के कलेक्शन (4.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले 3.5 फीसदी ज्यादा है। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹53.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 63.57 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म ने विदेशों से ग्रॉस 5.50 करोड़ रुपए कमाए। इस हिसाब से देखें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 69.07 करोड़ रुपए हो गया है।
दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी 'द वन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ऋषि नाम के मुंबई के एक तर्कवादी इंजीनियर का किरदार निभाते हैं। वह अपनी पत्नी ममता, जिसका किरदार तमन्ना भाटिया निभा रही हैं, के साथ बिहार के अपने पुश्तैनी गांव देवांचल पहुंचते हैं। छठ पूजा के समय वहां पहुंचने के बाद उनकी दुनिया लोकविश्वास, रहस्य और अलौकिक घटनाओं से टकराने लगती है। यही संघर्ष फिल्म को फैंटेसी हॉरर थ्रिलर का रूप देता है।
फिल्म में बिहार के देवांचल गांव और छठ पूजा का माहौल कहानी का अहम हिस्सा है। इसी वजह से फिल्म का सांस्कृतिक पक्ष सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आया। मुजफ्फरपुर के एक सिनेमाघर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दर्शक फिल्म देखने से पहले बाहर जूते-चप्पल उतारते नजर आए। इस वीडियो को एकता कपूर और श्वेता तिवारी ने भी रीपोस्ट किया, जबकि अनुप सोनी ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।