टाइगर श्रॉफ 36 साल के हो गए हैं। उनका जन्म सुपरस्टार जैकी श्रॉफ के घर 2 मार्च 1990 को हुआ था। टाइगर को इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन किए हैं। जन्मदिन पर उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बता रहे।
36 साल के टाइगर श्रॉफ साल में एक या 2 फिल्मों में ही नजर आते हैं बता दें कि वे काफी समय से कोई हिट मूवी नहीं दे पाए। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उनकी ज्यादातर फिल्में डिजास्टर ही रही हैं।
26
टाइगर श्रॉफ ने कब किया था डेब्यू
टाइगर श्रॉफ ने एक्टिंग की दुनिया में 2014 में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म हीरोपंती से की थी। कृति सेनन के साथ वाली ये फिल्म हिट रही। 25 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 72.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
टाइगर श्रॉफ तकरीबन 12 साल से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इन सालों में उन्होंने लगभग 15 फिल्मों में काम किया। उनको इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के लिए जाना जाता है।
46
टाइगर श्रॉफ ने कितनी फिल्मों में किया काम
टाइगर श्रॉफ ने अभी तक के अपने फिल्मी करियर में करीब 15 फिल्मों में काम किया। टाइगर की फिल्में हिट से ज्यादा फ्लॉप रही। पिछले 5 सालों की बात करें तो उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खास नहीं रहा है।
56
टाइगर श्रॉफ की कितनी फिल्में हिट
टाइगर श्रॉफ ने अपने 12 साल के करियर में 15 फिल्मों में किया। इनमें से सिर्फ 5 फिल्में हीरोपंती, बागी, बागी 2, वॉर 2, बागी 3 ही हिट रही। बाकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।
66
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में
टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे रैम्बो, स्क्रू ढीला, मिशन इगल, लग जा गले जैसी फिल्मो में नजर आएंगे। इस साल यानी 2026 में उनकी सिर्फ एक मूवी लग जा गले रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।