
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार शाम जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर 5 राउंड फायरिंग की गई। घटना के दौरान उनके ड्राइवर को चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।
#WATCH | Shots fired at Actor Tiger Shroff | AIMIM leader Waris Pathan said, "This is a very serious issue. We just received the news that in a place like Mumbai, on a Sunday, at a spot like Juhu, some thugs came and opened fire on Bollywood's young actor Tiger Shroff... What has happened to Mumbai? Do these people want to take Mumbai back to the 90s? When there was an attack on Salman Khan, something similar happened with Rohit Shetty too. What is the Mumbai Police doing?... We want the Mumbai Police to stop this with vigilance... This is a very serious matter. The police should immediately investigate this case and take action against whoever is guilty... This is a complete failure of law and order."
(Source: Self Made)
— ANI (@ANI) October 18, 2026
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।