
Tiger Shroff Mumbai Attack: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में है। राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुंबई में 90 के दशक वाला गैंगवॉर दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एकनाथ शिंदे के मुताबिक, फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए हैं। हालांकि, उन्हें गोली नहीं लगी। घटना के समय टाइगर अपनी BMW कार में थे। कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इस घटना में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो रिक्शा चालक भी घायल हुए हैं। शिंदे ने बताया कि टाइगर के परिवार और उनकी मां को सुरक्षा की चिंता है। परिवार ने उनसे कहा कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है।
टाइगर से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग या व्यक्ति को डर फैलाने और गुंडागर्दी करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। शिंदे ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह 90 के दशक में गैंगवॉर को खत्म किया गया था, उसी तरह अब इसे दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सेलिब्रिटीज से अपील की कि अगर उन्हें धमकी भरे फोन आते हैं, तो वे तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।
VIDEO | Mumbai: On Tiger Shroff firing incident, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "Tiger Shroff was fired at, and it is a very serious incident. From the videos, it appears that he narrowly escaped. Five rounds were fired, and his driver was injured. By God's grace, he escaped unharmed, and that is a big thing. The incident deserves the strongest condemnation. I met him just now and spoke to him. He sustained injuries to his right hand. His hand was burnt by gunpowder, and he also suffered injuries. His family, particularly his mother, is worried about their safety. They said they had no quarrel or enmity with anyone and questioned why they were attacked despite that. I assured them that the Mumbai Police and the Maharashtra government stand with them. The safety of the general public in Mumbai is our priority, and the safety of celebrities facing threats is equally important. Our government and the police will treat this matter as a priority. No gang or individual will be allowed to indulge in intimidation or hooliganism in Mumbai. No one will be spared... It appears that some gangs are trying to revive gang wars in Mumbai, but neither the police nor the government will allow such activities. The Chief Minister has taken this matter very seriously, and so have all of us. I also appeal to celebrities to immediately inform the police if they receive threatening calls from anyone. The police and the government will take all necessary measures to ensure their safety. I would only say that, just as gang wars were brought to an end in the 1990s, we will not allow them to return to Mumbai. The safety of every citizen, whether a member of the public or a celebrity, will remain our priority. No one involved will be spared."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फायरिंग की घटना पर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात कर मामले की जानकारी ली। सीएम ने पुलिस को आरोपियों को जल्द पकड़ने, जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से दो ने कथित तौर पर फायरिंग की, जबकि तीसरा बाइक लेकर भागने के लिए तैयार था। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। एक चश्मदीद के मुताबिक, संदिग्धों को फायरिंग से करीब आधे घंटे पहले एक वड़ा पाव की दुकान के पास देखा गया था। चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने BMW की उस तरफ गोलियां चलाईं, जहां टाइगर के ड्राइवर बैठे थे। एक अन्य चश्मदीद के मुताबिक, फायरिंग के समय टाइगर ड्राइवर के पास आगे वाली सीट पर बैठे थे। घायल ड्राइवर को पीछे की सीट पर बैठाने के बाद टाइगर के खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचने का दावा भी किया गया है। हालांकि, इन बयानों की पुलिस से पुष्टि होना बाकी है।
इस बीच, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश के बीच एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।