
यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने लगी है। भारत में एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रफ्तार पकड़ने के बाद अब फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी तहलका मचा दिया है। रिलीज में महज तीन दिन बाकी हैं और यश की फिल्म प्री-सेल्स के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ ने यह आंकड़ा काफी कम शोज और लोकेशंस के बावजूद हासिल किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर शोज की एडवांस बुकिंग से करीब $250K यानी लगभग ₹2.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की पूरी तरह एडवांस बुकिंग अभी खुलनी बाकी है और इसके बावजूद टिकट बिक्री की रफ्तार शानदार बताई जा रही है। यानी रिलीज से तीन दिन पहले ही यश की फिल्म ने यह साफ कर दिया है कि उसका क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी मार्केट में भी दर्शक इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।
और पढ़ें - ‘टॉक्सिक’ हैदराबाद इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड बॉक्स गिरने से 4 घायल, मच गई तबाही!
सबसे दिलचस्प मुकाबला अमेरिका में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज से तीन दिन पहले ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अमेरिका में करीब $230K की प्री-सेल्स दर्ज की थी। वहीं ‘टॉक्सिक’ करीब $210K तक पहुंच चुकी है। फर्क सिर्फ $20K का रह गया है। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ ने यह आंकड़ा लगभग आधे शोज के साथ हासिल किया है। ऐसे में बाकी बचे शोज खुलने के बाद यश की फिल्म के तेजी से आगे निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।
‘टॉक्सिक’ की प्री-सेल्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्क्रीनिंग एफिशिएंसी है। अमेरिका में तीन दिन पहले ‘कांतारा चैप्टर 1’ करीब 1,913 शोज और 421 लोकेशंस पर बुक थी, जबकि ‘टॉक्सिक’ फिलहाल 739 शोज और 276 लोकेशंस पर है। इसके बावजूद ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने करीब 10 हजार टिकट बेचे थे, जबकि ‘टॉक्सिक’ लगभग 9.7 हजार टिकट बेच चुकी है। यानी कम शोज के बावजूद दोनों फिल्मों की टिकट बिक्री लगभग बराबर है।
अब ‘टॉक्सिक’ के लिए सबसे बड़ा मौका बाकी बचे शोज हैं। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि जैसे-जैसे अमेरिका के बड़े थिएटर सर्किट्स में नए शो खुलेंगे, फिल्म की एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। अगर रफ्तार ऐसी ही रही, तो प्रीमियर से पहले ही ‘टॉक्सिक’ अमेरिका में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की प्री-सेल्स को पीछे छोड़ सकती है।
और पढ़ें - ‘आवारापन 2’ के बाद इमरान हाशमी की आएगी ‘गनमास्टर G9’, Toxic रिलीज संग डबल धमाका
विदेशी मार्केट में ‘टॉक्सिक’ की मल्टी-लैंग्वेज अपील भी देखने को मिल रही है। नॉर्थ अमेरिका की एडवांस बुकिंग में तेलुगु डब्ड वर्जन फिलहाल सबसे आगे बताया गया है। यह संकेत देता है कि यश की फिल्म को सिर्फ कन्नड़ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि अलग-अलग भाषाई दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विदेशी मार्केट से पहले ही भारत में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने रिलीज से कई दिन पहले ही लाखों टिकटों की बिक्री दर्ज की थी और डे-1 प्री-सेल्स के मामले में 2026 की टॉप भारतीय फिल्मों में जगह बना ली है। यश करीब तीन साल बाद ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, इसलिए फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले के आंकड़े निश्चित तौर पर यश के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। नॉर्थ अमेरिका में ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसे बड़े कन्नड़ हिट को प्री-सेल्स में टक्कर देना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। अब देखने वाली बात यह होगी कि रिलीज से पहले के बचे तीन दिनों में ‘टॉक्सिक’ कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और क्या यश की फिल्म प्रीमियर से पहले ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पछाड़कर नया रिकॉर्ड बना पाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।