
यश की मूवी 'टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' मूवी की हालत बॉक्स ऑफिस पर खराब है। पहले दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड दर्ज करने वाली यह मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। हालांकि रिलीज के दूसरे शनिवार को कियारा आडवाणी की मूवी ने हल्की सी रफ्तार पकड़ने की कोशिश की। फिल्म ने जहां पहले दिन शानदार ओपनिंग करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था, वहीं, दूसरे शनिवार यानी 11वें दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने 11वें दिन भारत में करीब 2.04 करोड़ रुपये नेट कमाए। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई लगभग 1.75 करोड़ रुपये रही थी। यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 16.6 फीसदी का उछाल देखने को मिला। इस बढ़त के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 243.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 290 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
फिल्म अब भारत में 250 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, जिस तरह से दूसरे हफ्ते में फिल्म की रोजाना कमाई नीचे आई है, उसे देखते हुए 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार के बावजूद मूवी की दुनियाभर में कमाई मजबूत बनी हुई है। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई करीब 333.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
और पढ़ें: 5वें शनिवार रॉकेट बनी 'हनुमान अंश', सबसे ज्यादा कमाई कर 100 करोड़ क्लब में पहुंची
दिन कमाई (इंडिया नेट)
फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म ने 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' के इंग्लिश वर्जन को नहीं मिले दर्शक, पहले दिन बिके सिर्फ इतने टिकट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।